Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने लेटेस्ट ट्रैक से खुद को साइडलाइन किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बुरा नहीं…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में बीते दिनों सरोगेसी ट्रैक देखा गया. जिसमें अभीरा और अरमान के बच्चे की रूही सरोगेट मदर बनने जा रही है. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड में देखा जा रहा है कि अभीरा को साइडलाइन हो रही है. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि कहानी में क्या बदलाव होने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप फाइव में बना हुआ है. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अभीरा और अरमान का रोल निभा रहे हैं. उनकी लवस्टोरी और थोड़ी बहुत लड़ाई फैंस को सुपर क्यूट लगती है. लेटेस्ट कहानी रोहित के मौत और रूही का अरमान और अभीरा के बच्चे की सरोगेट मदर बनने के इर्द-गिर्द घूमता है. अब समृद्धि ने खुलासा किया है कि क्या उन्हें सरोगेसी ट्रैक से साइडलाइन किया गया है क्या.

अभीरा को साइडलाइन करने पर क्या बोली समृद्धि

समृद्धि शुक्ला से एक इंटरव्यू में ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला से रूही के सरोगेसी ड्रामा के बीच उनके किरदार अभीरा को दरकिनार किए जाने के बारे में पूछा गया. इस पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्पाई संग इंटरव्यू में कहा कि फैन्स को बुरा नहीं मानना ​​चाहिए, क्योंकि यह एक कहानी है और शो को जारी रखने के लिए एक एंगल बनाना होगा.

समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, “अभी सिचुएशन ऐसी आई तो नहीं है, आगे क्या होगा मुझे नहीं पता. ये कहानी है, कुछ ना कुछ तो होता ही रहेगा. बुरा मत मानना, अभीरा की जिंदगी में भी अच्छे वक्त आएंगे.” उन्होंने कहा कि जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने के लिए स्टारी को बदलना पड़ता है. मुझे उम्मीद है कि आगे मजा आने वाला है.

कैसे शुरू हुआ सरोगेसी ट्रैक

सरोगेसी ट्रैक की बात करें तो यह अभीरा ही थी, जिसने अरमान (रोहित पुरोहित) को आश्वस्त किया कि रूही (गरविता साधवानी) उनके बच्चे की सरोगेट मां बन सकती है. अरमान इसके खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना ​​​​था कि यह समीकरण को बिगाड़ सकता है. अब रोहित पोद्दार की मौत के बाद रूही बिल्कुल अकेली है. अब वह अरमान और अभीरा के नजदीकियों को पसंद नहीं कर रही है. आज के एपिसोड में फैन्स ने रूही को अरमान का सपना देखते हुए देखा. उसके सपने में अरमान कहता है कि वह उसका ख्याल रखेगा और उसका साथ देगा. वह उसे गले भी लगाता है और उसके माथे पर किस भी करता है. इससे रूही हैरान रह जाती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >