Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को पता चलेगा अभीरा का बड़ा सच, इस वजह से रूही को चेतावनी देगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे. जहां अभीर को बेबी की सच्चाई पता चल जाएगी. इधर अरमान रूही को चेतावनी देता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही अभीरा और उसके बेबी संग बुरा बर्ताव करती है. पोद्दार परिवार यह देखकर दुखी हो जाता है. विद्या उसे समझाने के लिए जाती है, लेकिन अभीरा बीच में रोक देती है और कहती है कि इससे रूही का दिल टूट सकता है.

अभीरा के बच्चे को पसंद नहीं करती है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में रूही का रवैया बच्चे के प्रति खराब होता जाएगा. वह लगातार बीएसपी को नजरअंदाज करती दिखाई देगी. जब अभीरा उसे बेबी को दूध पिलाने के लिए कहेगी, तो वह मना कर देगी और अभीरा को रूम से बाहर निकाल देगी. रोहित ये सब देखकर परेशान महसूस करेगा और सोचेगा कि रूही इस बात से अनजान है कि वह अपने बच्चे के साथ ही दुर्व्यवहार कर रही है.

रूही को किस बात की अरमान देगा चेतावनी

एक पल ये भी आएगा, जब रूही बच्चे के साथ कुछ बुरा करने की सोचेगी. तब अरमान बीच में आएगा और उसे चेतावनी देते हुए कहेगा कि दोबारा अगर उसने बेबी के साथ कुछ गलत करने का सोचा, तो फिर परिणाम के लिए भी तैयार हो जाए. ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री हो गई है. मनीष उसे देखकर काफी खुश हो जाता है.

अभीर को पता चलेगी बेबी की सच्चाई

इसी बीच अभीर की मुलाकात अरमान से होती है और वह देखकर बहुत खुश होता है कि उसकी बहन अभीरा कितनी लकी है, जो उसे इतना अच्छा लड़का मिला है. शुरुआत में अभीर को समझ नहीं आएगा कि अभीरा और रूही क्यों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं. बाद में उसे बेबी की सच्चाई भी पता चल जाएगी. हालांकि वह रूही की हालत देखकर एक शब्द भी नहीं कहेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु के बेटे की शो में होगी एंट्री, ये एक्टर निभाएगा अभीर का रोल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के भाई की भूमिका निभाने पर मोहित परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अतीत की कई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >