Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री, पोद्दार परिवार की इस बेटी का आएगा उस शख्स पर दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित को नर्स ब्लैकमेल करती है और उससे पैसे की मांग करती है. रोहित से वह कहती है अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह रूही को सबकुछ बता देगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान को अपने बच्चे के टीकाकरण को लेकर चिंता होती है. दोनों उसे अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां पूरा परिवार आ जाता है. डॉक्टर एक इंजेक्शन के लिए पूरी फैमिली को आए देख चौंक जाते हैं. इंजेक्शन के दौरान बेबी रोता नहीं और ये देखकर डॉक्टर उसकी प्रशंसा करते हैं. दूसरी तरफ रूही घर पर अकेली होती है और उसे लगता है हर कोई उसे इग्नोर कर रहा है.

कौन है यह मिस्ट्री मैन

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की वापसी हो गई है. पहले माना जा रहा था कि अभीर की मौत अभिमन्यु के साथ एक एक्सीडेंट में हो गई थी. हालांकि अभीर जिंदा है और उसकी वापसी से गोयनका की मुश्किलें बढ़ जाएगी. अभीर, मनीष और स्वर्णा से नफरत करता है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोल्ड ड्रिफ्ट बीट्स कॉन्सर्ट पोस्टर में जो मिस्ट्री मैन दिख रहा है, वह अभीर होगा. कियारा जानकर खुश हो जाती है कि कॉन्सर्ट उदयपुर में होगा.

मिस्ट्री मैन की दीवानी हुई कियारा

कियारा पोस्टर में हुड वाले इंसान को देखकर उसके बारे में जानने के लिए बेताब हो जाएगी. कहा जा रहा है कि कियारा और अभीर के बीच दर्शकों को रोमांटिक एंगल देखने को मिल सकता है. अब ऐसा होता है या नहीं ये आने वाले एपिसोड में ही दर्शकों को पता चलेगा. यह तय है कि कॉन्सर्ट में ही कियारा, अभीर से मिलेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही की देखभाल जो नर्स कर रही थी, वह रोहित के नाम एक नोट लिखती है. वह रोहित को खुद से मिलने के लिए कहती है. रोहित उससे मिलता है और नर्स उसे पैसे लेने के लिए ब्लैकमेल करती है. नर्स की बातों में रोहित आ जाता है. रूही को रोहित पर शक होता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >