Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी नर्क बनाने पोद्दार हाउस आया ये शख्स, अभीर ने रूही को दिया ये तोहफा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. अभीरा, रोहित को रूही को जाने से रोकने के लिए कहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को पोद्दार हाउस जाने से मनीष रोकता है. अभीर उसे बताता है कि रूही रो रही थी. मनीष उसे उसकी लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहता है. अभीर उसे स्वार्थी कहता है. नर्स स्वर्णा को बच्चे के बारे में बात करने के लिए बुलाती है. तभी नर्स को पता चलता है कि अभीर, अभीरा का भाई है. वह गोयनका परिवार को सच बताने के लिए प्लान बनाती है. दूसरी तरफ अभीरा सपना देखती है कि रूही और अभीर, दक्ष को उससे दूर ले जा रहे हैं.

पोद्दार हाउस छोड़कर जाएगी रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियारा तैयार होती है. कियारा, चारु से अभीर को लेकर बात करती है. कियारा कहती है वह अभीर से शादी करना चाहती है. कियारा, अभीर के लिए अपने प्यार का इजहार करती है. चारु, अभीर के खिलाफ होती है. दूसरी तरफ रूही घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. अभीरा, रोहित को रूही को जाने से रोकने के लिए कहती है. रूही सुसाइड करने का सोचती है. उसे लगता है कि उसकी फ्रिक कोई नहीं करता. गोयनका हाउस में मनीष, अभीर को पोद्दार परिवार में जाने से रोकने के बारे में सोचता है. सुरेखा उसे बताती है कि अभीर वहां चला गया है.

रूही और अभीर आए साथ में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही सड़क पर अभीर से टकराती है. वह उसे लेकर पोद्दार परिवार आता है. पूजा में अरमान, अभीरा से पूछता है कि वह इतनी परेशान क्यों है. इसपर अभीरा कहती है उसने सपना देखा कि रूही उसके बच्चे को उससे दूर ले जा रही थी. पोद्दार हाउस में अभीर और रूही को सब देखकर चौंक जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, रूही को बच्चा दे देता है. अभीर, रूही को दक्ष की असली मां बताता है. रूही, अभीरा पर दक्ष को किडनैप करने का इल्जाम लगाती है. वह उससे कहती है कि अगर दक्ष को कुछ हुआ तो वह उसे जेल भेज देगी. अभीरा को इस बात पर यकीन नहीं होता कि दक्ष, रूही का बेटा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >