Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दक्ष की वजह से अरमान-रोहित के रिश्ते में आएगी दरार, इसे देख मनीष का आने लगी अक्षरा की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को दक्ष को कोर्ट नहीं ले जाने के लिए कहती है. दादी सा को लगता कि अभीरा ये ठीक नहीं कर रही. रोहित भी अभीरा को समझाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को दक्ष को कोर्ट नहीं ले जाने के लिए कहती है. अभीरा कहती है बच्चे की जितनी जिम्मेदारी उसकी है, उतनी ही जिम्मेदारी अरमान की भी है. इस बात को लेकर दादी सा और अभीरा में तीखी बहस हो जाती है. दादी सा की बातों का विद्या समर्थन करती है. अभीरा कहती है उसने ज्योति का केस लेने का फैसला कर लिया है और वह इससे पीछे नहीं हटेगी.

अभीरा को कोर्ट जाने से रोकेगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा का साथ देने से कावेरी, विद्या और मनीषा इनकार कर देती है. रोहित, अभीरा को कोर्ट जाने से रोकता है, लेकिन वह उसकी नहीं सुनती. रोहित दादी सा को अभीरा को रोकने के लिए कहती है. दादी सा उससे कहती है कि दक्ष उसका बच्चा नहीं है और उसे इस बात की इतनी फ्रिक नहीं करनी चाहिए. रूही, रोहित का मजाक उड़ाती है कि वह हमेशा अभीरा का साथ देता रहता है.

रोहित की बातें सुनकर अरमान के उड़े होश

अभीरा कोर्ट की ओर जाता है और रास्ते में अभीर सड़क पर अपने फैंस से मिलता है. अभीर की वजह से सड़क पर जाम लग जाता है और मनीष भीड़ को देखता है. अभीर का गाना उसे अक्षरा की याद दिलाता है. दूसरी तरफ रोहित, अरमान पर काफी गुस्सा होता है कि अभीरा इतने छोटे से बच्चे को कोर्ट कैसे ले जा सकती है. रोहित कहता है कि दक्ष घर पर ज्यादा सुरक्षित है. रोहित कहता है उसने अपने दिल का टुकड़ा अभीरा और अरमान को दिया है. रोहित कहता है वह दक्ष का पिता है और उसे अब एहसास हो रहा कि अभीरा एक केयरलेस मां है. ये सुनकर अरमान चौंक जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >