Ye Baarish Song: टूटे दिल का दर्द और बारिश का साथ, रिलीज हुआ इमोशनल ट्रैक, जरूर करें एंजॉय

Ye Baarish: मॉनसून में अगर आप भी कोई बेहतरीन गाना सुनने की फिराक में है, तो जी म्यूजिक कंपनी पर एक धांसू सॉन्ग रिलीज हो गया है. जिसका नाम 'ये बारिश' है. इस गाने की खास बात यह है कि उत्तराखंड के डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव ने भी अपनी आवाज दी है.

Ye Baarish Song: पूरे देश में इन-दिनों मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. हर तरफ बारिश हो रही है. ऐसे में अगर आपको एक बेहतरीन म्यूजिक सुनने को मिल जाए, तो दिन क्या बेहतरीन बन जाएगा. इसी बीच दिल टूटे आशिकों के लिए एक नया रिलीज हो गया है. जिसका नाम ये बारिश है. न्यू एल्बम जी म्यूजिक और भाटड़िया एंटरप्राइजेज की ओर से प्रस्तुत है.

उत्तराखंड के डीआईजी की ओर से गाया गाना फाइनली हुआ रिलीज

ये बारिश सॉन्ग के वीडियो में दर्शकों को नेचर की खूबसूरती देखने को मिलेगी. वीडियो एक लड़का दिखाई देता है, जो अपने पुराने प्यार को याद करता है और उसमें खो जाता है. गाने के बोले इतने बेहतरीन है कि ये आपको सीधे दिल में उतरते हैं. इस गाने की खास बात यह है कि उत्तराखंड के डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव ने भी अपनी मधूर आवाज दी है. उनकी कई शारियां मौजूद है, जो सीधे आपके दिल को छू लेगी.

ये बारिश सॉन्ग के बारे में

‘ये बारिश’ गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे जॉय चक्रवर्ती ने गाया है. वहीं लिरिक्स राही और देवरिया के कवि रवि वर्मा ने लिखे हैं. अलौकिक राही ने सॉन्ग को डायरेक्ट भी किया है, जो अनुपम खेर की फिल्म ‘वन डे जस्टिस’ के लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं. फैंस सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मैंने इस वीडियो को 5 से ज्यादा बार देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया… यह अपने आप में भी बेहतरीन है और वीडियो के सबसे अच्छे हिस्से की बात करें तो, हर्ष भैया हमेशा की तरह सबसे बेहतरीन एक्टर और सबसे बेहतरीन इंसान हैं, जिन्हें मैंने कभी देखा है.”

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई धड़क 2, 60 करोड़ है बजट, छठे दिन की कमाई चौंका देगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >