रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराया था ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल, सालों बाद बोले- आसान नहीं था

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब रिवील किया कि उन्होंने छावा फिल्म में मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाने के ऑफर हो रिजेक्ट कर दिया था.

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है, जब बड़े कलाकार किसी फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर देते हैं और बाद में वही फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो जाती है. अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाने का ऑफर ठुकरा दिया था. बाद में यह भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई और उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

रणदीप हुड्डा ने छावा औरंगजेब का किरदार निभाने से कर दिया था मना

रणदीप हुड्डा ने जूम संग इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, उस समय वह अपने जीवन के काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. मेंटली और इमोशनली रूप से वह खुद को उस किरदार के लिए तैयार महसूस नहीं कर पा रहे थे.

इस फिल्म से छावा फिल्म में काम नहीं कर सके रणदीप हुड्डा

रणदीप ने बताया कि निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने उनसे उस वक्त संपर्क किया था जब वह ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग पूरी कर चुके थे और फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में थी. इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने शरीर में काफी बड़ा बदलाव किया था. उनका वजन काफी कम हो गया था और उन्होंने सिर भी मुंडवा लिया था. ऐसे में तुरंत किसी दूसरे ऐतिहासिक किरदार में खुद को ढालना उनके लिए आसान नहीं था.

इन मुद्दों से बचने के लिए भी रणदीप ने रिजेक्ट किया था ऑफर

रणदीप ने यह भी कहा कि उस समय वह एक आईपी कोर्ट केस से भी गुजर रहे थे. इसके अलावा हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर काफी तनाव चल रहा था और वह खुद को फिर से उसी तरह की बहस और विवाद का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने ‘छावा’ का ऑफर स्वीकार नहीं किया.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >