कौन हैं योगेश रावत? रोडीज से लॉक अप 2 तक... गेमप्ले, लव ट्रायंगल और विवादों से यूं बनाई अपनी पहचान

1 / 7
कौन हैं योगेश रावत? रोडीज से लॉक अप 2 तक... गेमप्ले, लव ट्रायंगल और विवादों से यूं बनाई अपनी पहचान
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत, फोटो इंस्टाग्राम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आने वाले योगेश रावत ने MTV Roadies, Splitsvilla X6 और Lock Upp 2 के जरिए रियलिटी टीवी पर अमिट छाप छोड़ी है। लव ट्रायंगल के विवादों से लेकर फिनाले तक के सफर और अचानक एलिमिनेशन तक - जानिए योगेश रावत के अब तक के सफर की पूरी कहानी.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

कौन हैं योगेश रावत जिन्होंने अपने गेम प्ले से लोगों के दिलों में बनाई जगह

योगेश रावत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैं, उन्होंने MTV Roadies से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने MTV Splitsvilla X6 में हिस्सा लिया, जहां उनकी दमदार परफॉर्मेंस और बेबाक अंदाज ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया. बाद में वह Lock Upp 2 में भी नजर आए और अपनी स्ट्रॉन्ग गेम के दम पर फिनाले तक पहुंचे.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

स्प्लिट्सविला X6 के सेकेंड रनर-अप बने

Splitsvilla X6 में योगेश रावत पूरे सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में रहे. शानदार टास्क परफॉर्मेंस और गेमप्ले की बदौलत उन्होंने फिनाले तक का सफर तय किया और शो के सेकेंड रनर-अप बने. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी शो की सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

आकांक्षा चौधरी और रुरु ठाकुर के साथ रिश्ते ने बटोरी सुर्खियां

शो की शुरुआत में योगेश की नजदीकियां आकांक्षा चौधरी से बढ़ीं. लेकिन बाद में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री ने पूरा समीकरण बदल दिया. योगेश ने शो में रुरु को चुना, जिससे आकांक्षा का दिल टूट गया. शो खत्म होने के बाद योगेश और रुरु का ब्रेकअप हो गया, जबकि बाद में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके मन में आकांक्षा के लिए भावनाएं थीं.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

स्प्लिट्सविला विवाद से रहे चर्चा में

Splitsvilla X6 के फिनाले के दौरान योगेश सबसे बड़े विवादों में घिर गए. उन पर आरोप लगे कि उन्होंने रुरु ठाकुर के साथ पहले से प्लानिंग की थी और आकांक्षा चौधरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर दर्शकों को भ्रमित किया। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, योगेश ने कई आरोपों से इनकार भी किया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

लॉक अप 2 में बने थर्ड रनर-अप

Lock Upp 2 में योगेश रावत ने एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. शो के दौरान उनकी और आकांक्षा चौधरी की बॉन्डिंग, कई खुलासे और विवाद लगातार चर्चा में रहे. आखिरकार वह फिनाले तक पहुंचे और थर्ड रनर-अप रहे, जिससे उन्होंने खुद को रियलिटी टीवी के मजबूत खिलाड़ियों में शामिल कर लिया.

8 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

योगेश रावत/ फोटो इंस्टाग्राम

योगेश रावत का शो से बाहर निकलना

योगेश रावत का 'लॉक अप 2' से अचानक बाहर होना उनके फैंस के लिए बड़ा झटका था। शो से बाहर आने के बाद योगेश ने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों की भी हार थी। उन्होंने माना कि एलिमिनेशन से उन्हें निराशा हुई, लेकिन दर्शकों का प्यार उनके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >