जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज (Lizzalazz) इन दिनों भारत में अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. इसकी वजह है भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिजलाज की कुछ तस्वीरों को लाइक किया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और लोग इस इन्फ्लुएंसर के बारे में ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हो गए.
कौन हैं लिजलाज?
लिजलाज जर्मनी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह खुद को व्लॉगर, फूडी और सिंगर बताती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4.25 लाख फॉलोअर्स हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर ट्रेंडी और ग्लैमरस होती हैं, जिससे उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी है. लिजलाज ने अपने इंस्टा पर मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली और हरियाणा के अपने अनुभवों को शेयर कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं, जिनमें भारत के साथ-साथ साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव शामिल हैं.
क्या विराट कोहली ने सच में लाइक की तस्वीर?
गुरुवार (16 अप्रैल) की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि विराट कोहली ने लिजलाज की एक तस्वीर को लाइक किया है. इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया था या फिर इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की कोई गलती थी. कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया. एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का शर्मा इससे नाराज हो सकती हैं. वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा कि विराट को एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लेना चाहिए.
पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली इस तरह की चर्चा में आए हैं. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब उन्होंने अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. बाद में विराट कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि जब वह अपना फीड क्लियर कर रहे थे, तब इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने गलती से इस इंटरैक्शन को दर्ज कर लिया. उन्होंने यह भी कहा था कि इसमें उनका कोई इरादा नहीं था और लोगों से बिना वजह अटकलें न लगाने की अपील की थी.
यह भी पढ़ें- पहाड़ों के बीच जुबिन नौटियाल की प्राइवेट शादी, कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर?
