Aman Preet Singh: कौन है अमन प्रीत सिंह, जिन्हें ड्रग्स केस में हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जीते हैं लैविश लाइफ

Aman Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत मुश्किल में फंस गए हैं. जी हां उन्हें ड्रग्स केस में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा. आइये जानते हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में.

Aman Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को कथित ड्रग्स मामले में हैदराबाद पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक प्रेस मीट आयोजित की, जहां उन्होंने कंफर्म किया कि अमन का नाम उन 13 लोगों की लिस्ट में है, जिन्होंने ड्रग्स लिए थे. जब उनका टेस्ट करवाया गया तो वह भी पॉजिटिव था. पुलिस ने ये भी कहा कि उन्हें जल्द ही कोर्ट में भी पेश किया जाएगा. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और सभी अमन के पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते थे.

कौन हैं अमन प्रीत सिंह?

अमन के परिवार में उनकी मां कुलविंदर सिंह और उनके पिता राजेंद्र सिंह हैं. वह रकुल प्रीत सिंह के भाई हैं, जिनकी शादी फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से हुई है. वहीं उनका जन्म 1 अप्रैल 1993 को हुआ था. अपनी बहन की तरह, अमन भी एक अभिनेता हैं, और उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. उन्होंने निन्नपेलडाटा और प्रोडक्शन नंबर 1 जैसी मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. 2020 की रिलीज में उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रामराज्य शामिल है.

Also Read- कोकीन रैकेट में बुरे फंसे रकुल प्रीत के भाई अमन, हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Also Read- Rakul Preet Singh: जानें कैसे शुरू हुई थी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लवस्टोरी, देखें ये VIDEO

इस अभिनेत्री को डेट करने की है रूमर्स

काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि वह अभिनेत्री सीरत कपूर को डेट कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है और दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं. अमन अपनी बहन रकुल के साथ स्टारिंग यू नामक टैलेंट डिसक्वरी प्लेटफॉर्म चलाते हैं. ये मंच एक्टर्स को निर्माताओं, कंटेंट ओनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जोड़ता है. अमन एक लैविश लाइफ जीते हैं, ये उनके इंस्टाग्राम फीड से पता चलता है. एक्टर को ट्रैवल करना काफी ज्यादा पसंद है. इसलिए उन्होंने अपने बायो में खुद को “यात्री” कहते हैं.

Also Read- Rakul Preet Singh Wedding: लॉकडाउन में एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी, जानें कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >