Gaurav Khanna Wife: कौन हैं अकांक्षा चमोला? Bigg Boss 19 Winner गौरव खन्ना की रियल लाइफ पार्टनर अनुपमा को देती हैं कड़ी टक्कर

बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना की पत्नी के बारे में क्या आप जानते हैं. गौरव की वाइफ का नाम आकांक्षा चामोला है. आकांक्षा बेहद ग्लमैरस और स्टाइलिश है. उन्होंने भी सीरियल्स में काम किया है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Gaurav Khanna Wife: सीरियल अनुपमा फेम गौरव खन्ना के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है. गौरव ने सलमान खान का शो बिग बॉस 19 का खिताब अपने नाम कर लिया है और उन्हें 50 लाख रुपये मिला है. वैसे तो सीरियल में गौरव यानी अनुज की जोड़ी अनुपमा के साथ काफी जमती थी. फैंस को तो उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी का नाम पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी का नाम आकांक्षा चामोला है. आकांक्षा काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

कौन हैं गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ?

आकांक्षा चमोला भी एक टीवी एक्ट्रेस है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो स्वरागिनी से की. साल 2017-2018 तक एक्ट्रेस ने सीरियल भूतू में लीड रोल निभाया था. साल 2022 में आकांक्षा ने कैन यू सी मी शो में एक्टिंग किया था. उनकी उम्र 41 साल है और वह मुंबई की रहने वाली है. आकांक्षा काफी ग्लैमरस है और बेहद खूबसूरत भी है. इंस्टाग्राम पर उनके 356K फॉलोअर्स है और वह इसपर काफी एक्टिव भी रहती है. इंस्टा पर उनकी बेहद हसीन फोटोज मौजूद है.

साल 2016 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की हुई शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी बहुत क्यूट है. गौरव ने बताया था कि एक ऑडिशन के दौरान दोनों पहली बार मिले थे. उस वक्त गौरव को एक्ट्रेस के तुरंत प्यार हो गया था. हालांकि आकांक्षा को इस बात की जानकारी नहीं थी. गौरव ने उनसे बात करने के लिए बताया कि वह एक न्यूकमर है और उनकी रोल पाने में मदद मांगी थी. जिसके बाद दोनों की बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ. साल 2016 में कपल ने बड़े ही धूमधाम से शादी की.

आकांक्षा चमोला है बेहद ग्लैमरस

आकांक्षा चमोला बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस है. वह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती. एक्ट्रेस हर आउटफिट में कमाल लगती है और वह उसे बहुत अच्छे से कैरी भी करती है. एक्ट्रेस हर आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती है. गौरव खन्ना की वाइफ टीवी की सबसे फैशनेबल स्टार्स में से एक है.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: फिक्स्ड विनर बताने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, ट्रॉफी-50 लाख के साथ एक्टर की झोली में आए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >