बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अक्सर अपने मजाकिया अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. रितेश ने बताया कि एक बार मुंबई में उनके पास कैश नहीं था और सड़क पर सामान बेच रहे एक बच्चे की मदद करने के लिए उन्हें एक पैपराजी फोटोग्राफर से 100 रुपये उधार लेने पड़े.आइये जानते है कि फिर ऐसा क्या हुआ कि यह बात रितेश को याद रह गयी.
बच्चे से सामान खरीदना चाहते थे रितेश
रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू के दौरान यह स्टोरी बताई. उन्होंने कहा, वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे. तभी एक बच्चा उनके पास आया और 100 रुपये का कोई सामान बेच रहा था. रितेश वह चीज खरीदना चाहते थे, लेकिन उस समय उनके पास कैश नहीं था.
एक्टर ने बच्चे से पूछा कि क्या वह ऑनलाइन पेमेंट यानी GPay हो सकता है. हालांकि, बच्चे ने ऑनलाइन पेमेंट लेने से इनकार कर दिया. रितेश ने बताया कि आजकल डिजिटल पेमेंट की आदत इतनी बढ़ गई है कि वह खुद भी अक्सर कैश लेकर नहीं चलते.
पैपराजी ने बढ़ाया मदद का हाथ
इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर ने रितेश की परेशानी देखी और उसने अपनी जेब से 100 रुपये निकालकर रितेश को दे दिए, ताकि वह बच्चे से सामान खरीद सकें.
रितेश ने बताया कि उस समय वह उस फोटोग्राफर का नाम भी नहीं जानते थे. बाद में उन्हें पता चला कि उसका नाम शायद सुशील मोहिते है. रितेश ने उस फोटोग्राफर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और वहां से चले गए. लेकिन यह छोटी-सी मदद उनके जेहन में रह गई.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 4 X Review: SidNaaz की यादों से इमोशनल हुआ घर, काजी-उदिति के फ्लर्ट ने खींचा ध्यान
पत्नी जेनेलिया को बताई पूरी बात
घर पहुंचने के बाद रितेश ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को इस घटना के बारे में बताया. उन्होंने जेनेलिया से कहा कि वह उस पैपराजी के 100 रुपये वापस करना चाहते हैं. इसके बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उस पैपराजी को ढूंढने की कोशिश की. उनकी कोशिश काम आई और आखिरकार रितेश उस फोटोग्राफर से संपर्क करने में सफल रहे. उन्होंने उसके 100 रुपये वापस कर दिए.
'हम अक्सर उनकी मदद को नजरअंदाज कर देते हैं'
रितेश ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि पैपराजी को लेकर आमतौर पर लोगों की धारणा यही होती है कि वे सितारों की तस्वीरें लेने के लिए उनके पीछे रहते हैं. लेकिन इस घटना ने उन्हें एक अलग पहलू देखने का मौका दिया.
एक्टर ने कहा कि सड़क पर सेलिब्रिटी और पैपराजी के बीच अक्सर काफी अफरा-तफरी रहती है. ऐसे में लोग यह भूल जाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति भी जरूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकता है.
