Wheel Of Fortune: 5000 के डिस्काउंट पर अड़ी कंटेस्टेंट्स, अक्षय बोले- ठेले वाला समझ रखा है क्या?

Wheel Of Fortune India: शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो आ गया है. प्रोमो में तीन फीमेल कंटेस्टेंट शो के होस्ट अक्षय कुमार के साथ बारगेनिंग करते दिख रही हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

Wheel Of Fortune India: शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अब तक अनु मलिक, मौनी रॉय, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, साजिद खान जैस सेलेब्स नजर आ चुके हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. प्रोमो में तीन फीमेल कंटेस्टेंट नजर आ रही है, जो शो के होस्ट और एक्टर अक्षय कुमार के साथ बारगेनिंग करती दिख रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके बीच किस बात को लेकर बारगेनिंग हो रही है.

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का मजेदार प्रोमो

आने वाले एपिसोड के प्रोमो में पूजा, मान्या, फॉजिया नाम की कंटेस्टेंट दिख रही है. अक्षय कुमार तीनों को 20,000 रुपए देकर किसी भी वॉवेल को खरीदने का ऑफर देते हैं. जैसे ही अक्षय ने वॉवेल खरीदने की कीमत उन्हें बताया, वैसे ही तीनों इस पर उनसे डिस्काउंट मांगने लगी. मान्या कहती है कि, सर हमें डिस्काउंट चाहिए.यह सुनकर अक्षय हैरान हो जाते हैं. फिर मान्या कहती है, सर हमें कम से कम 5000 का तो डिस्काउंट चाहिए. यह सुनकर अक्षय उसे जवाब देते हैं कि मैं होस्ट हूं ठेले वाला नहीं हूं. ये सुनकर तीनों कंटेस्टेंट हंसने लगती है.

एक व्हील और कई सारे इनाम

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ पैसा, प्राइज और पजल का खेल है. एक व्हील और पजल बोर्ड पर कंटेस्टेंट की किस्मत टिकी होती है. देखा जाए तो यह सिर्फ एक व्हील नहीं है बल्कि कंटेस्टेंट के लिए पैसों की चक्की है. गेम के हर राउंड में एक साथ तीन कंटेस्टेंट हिस्सा लेते हैं. पहले सबको एक-एक कर के व्हील को घुमाने का मौका मिलता है. दूसरी ओर आने वाले टर्न में जिसके पास ज्यादा रकम होती है उसकी व्हील को घुमाने की बारी पहले आती है. सभी अपनी टर्न में व्हील को घुमाते हैं और अपनी किस्मत को आजमाते हैं.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार और साजिद खान एक-दूसरे को क्यों कहते हैं ‘सुंडी’?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >