The Family Man Season 3 Release: मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट से हटाया पर्दा, जानें क्या कहा

The Family Man Season 3 Release: द फैमिली मैन सीजन 3 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस बार मनोज बाजपेयी के साथ प्रियामणि, जयदीप अहलावत जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. मनोज ने सीजन 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

The Family Man Season 3 Release Date: लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 कब रिलीज होगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. इस सीजन में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ प्रियामणि, जयदीप अहलावत, अश्लेषा ठाकुर, निमरत कौर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी, संदीप किशन, सीमा बिस्वास, गुल पनाग जैसे कलाकार दिखेंगे. इस सीजन को लेकर मनोज ने अपडेट शेयर किया है. साथ ही उन्होंने जयदीप संग अपने काम करने को लेकर अनुभव भी शेयर किया है.

कब रिलीज होगा द फैमिली मैन सीजन 3?

द फैमिली मैन सीजन 3 के रिलीज डेट को लेकर बॉलीवुड हंगामा से मनोज बाजपेयी ने बातचीत में कहा, तीसरा सीजन अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आएगा. आईएमडीबी के मुताबिक, ये इस साल नवंबर में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. इसका मतलब है की श्रीकांत तिवारी को देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.

द फैमिली मैन सीजन 3 में क्या होगा नया?

‘द फैमिली मैन’ का सीजन 2 में सामंथा रुथ प्रभु की भूमिका के आस-पास घूमता रहा. मनोज बाजपेयी ने कहा, अगर सीजन 2 की हाइलाइट सामंथा थी, तो सीजन 3 जयदीप अहलावत के नाम है. मुझ उन एक्टर्स के साथ काम करने में मजा आता है, जो मेरे जैसे ही काम को सही करने के लिए समर्पित रहते हैं.

द फैमिली मैन सीरीज 3

राज एंड डीके और सुमन कुमार की ओर से लिखित द फैमिली मैन सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसके दोनों के अलावा तीसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा. सीरीज में मनोज बाजपेयी- श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखते हैं, जबकि प्रियामणि- सुचित्रा की भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा जेके तलपड़े के रूप में शारिब हाशमी नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि जयदीप अहलावत इसमें अलग अंदाज और किरदार में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >