The Family Man 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 ओटीटी पर जल्द आएगी

मनोज बाजपेयी की चर्चित सीरिज द फैमिली मैन के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन काफी सक्सेसफुल रहे हैं. फैंस के बीच तीसरे सीजन को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. जानिए यह कब और कहां रिलीज होगी.

अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग द फैमिली मैन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब शो में से एक है. इस क्राइम ड्रामा ने बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित किया है, अब जल्द ही सीजन 3 आने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक बार फिर शो के तीसरे चैप्टर की चर्चा है.

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने न्यूज 18 द्वारा राइजिंग इंडिया समिट में भाग लिया. जहां उन्होंने द फैमिली मैन 3 के बारे में बात की. अभिनेता से सीजन 3 की संभावना पर सवाल किया गया और उन्होंने कुछ जानकारी दी.

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘शायद शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं हमलोग और अगर पैसे बचने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे.’ हालांकि कहा जा रहा है कि तीसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगी. हालांकि ऑफिशियिल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. द्वारा निर्मित एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में श्रीकांत तिवारी नामक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के लिए काम करने वाले एक खुफिया अधिकारी हैं.

द फैमिली मैन उच्च दबाव वाली नौकरी और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने में श्रीकांत तिवारी नामक व्यक्ति के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाता है.

Also Read: The Family Man 3: मनोज वाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- जब तक सीरीज नहीं…

द फैमिली मैन के पहले सीजन का प्रीमियर सितंबर 2019 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हुआ था. इसकी मनोरंजक कहानी, अच्छी एक्शन दृश्यों और मनोज बाजपेयी के शानदार प्रदर्शन के लिए इसे बहुत प्रशंसा मिली थी.

जून 2021 में रिलीज हुए द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न ने कहानी को जारी रखा, नए पात्रों को पेश किया और जासूसी की दुनिया में गहराई से प्रवेश किया. इसमें प्रियामणि, शारिब हाशमी और श्रेया धनवंतरी भी अहम रोल में थे.

द फैमिली मैन के शुरुआती दोनों सीजन में, साउथ अभिनेता नीरज माधव और सामंथा प्रभु ने विलेन की भूमिका निभाई. अब तीसरे पार्ट में श्रीकांत का मुकाबला कौन करेगा ये देखना मजेदार होने वाला है.

इंडिया टुडे से एक बातचीत के दौरान जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि दर्शक आने वाली क्राइम थ्रिलर से क्या उम्मीद कर सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “यह बड़ा और बेहतर होने वाला है. साथ ही, एक कलाकार के रूप में यह कहीं अधिक कष्टदायक है. यह निश्चित रूप से काफी मजेदार होने वाला है.”

Also Read: The Family Man 3 के सेट पर जाने के लिए बेताब है शारिब हाशमी, वेब सीरीज को लेकर दिया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >