Sourav Ganguly क्रिकेट के बाद 52 साल की उम्र में एक्टिंग में आजमाएंगे हाथ? Netflix की इस सीरीज से करेंगे OTT डेब्यू!

Sourav Ganguly: नीरज पांडे की अपकमिंग सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पुलिस की वर्दी में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

Sourav Ganguly: नीरज पांडे की अपकमिंग नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ को लेकर काफी वक्त से पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम सामने आ रहा था. अब इसपर फाइनली मुहर लग गई है. आज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 52 साल के सौरव पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सीरीज को लेकर सातवें आसमान पर है. हालांकि, वह सीरीज में पुलिस नहीं, बल्कि एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं सबकुछ.

‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में सौरव गांगुली का रोल

खाकी: द बंगाल चैप्टर के मेकर्स ने सोमवार को एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें सौरव गांगुली पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में उनकी बंगाल टाइगर के रूप में जबरदस्त एंट्री होती है. इसके बाद वह डायरेक्टर के कहने पर एक्टिंग करने की कोशिश करते हैं, जिसमें क्रिकेट का टच भी दिया गया है. आखिर में डायरेक्टर सौरव से पूछते हैं कि शो की मार्केटिंग करेंगे क्या? इस पर क्रिकेटर हामी भर देते हैं. इस तरह वीडियो को देख एक बाद साफ़ है कि वह सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

सौरव गांगुली की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘क्या बात है दादा… आप तो मल्टी टैलेंटिड हैं. हम आपका एक्टिंग डेब्यू देखने के लिए एक्साइटेड हैं. आपके सीन्स को मैं बार-बार देखूंगा.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दादा आपने तो हमें गजब का सरप्राइज दिया है.खाकी द बंगाल चैप्टर का हमें इंतजार रहेगा.’ बता दें यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को दस्तक देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >