Panchayat Season 5 OTT Release: इस साल पंचायत 5 प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक, जरूर जानें

Panchayat Season 5: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 4 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फाइनली मेकर्स ने पंचायत सीजन 5 की अनाउंसमेंट भी कर दी है. उन्होंने बताया कि नई कहानी कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

Panchayat Season 5: अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘पंचायत’ की चौथी किस्त का प्रीमियर 24 जून, 2025 को हुआ. उत्तर प्रदेश के एक फुलेरा गांव में सेट की गई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं के साथ हास्य का मिश्रण दिखाती है. चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा की ओर से निर्मित इस शो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका और फैजल मलिक जैसे स्टार्स की टोली है. इसी बीच अब मेकर्स ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी.

कब आएगी पंचायत सीजन 5

प्राइम वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए और पंचायत सीजन 4 की ब्लॉकबस्टर सफलता को एंजॉय करते हुए नया सीजन अनाउंस किया. ओटीटी दिग्गज ने वेब सीरीज का धांसू पोस्टर शेयर किया. जिसमें पूरी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है. इसी में नीचे लिखा है नया सीजन आ रहा है साल 2026 में… सिर्फ प्राइम वी��ियो पर. इसके अलावा कैप्शन में लिखा है, ”नमस्ते 5 फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिये…#पंचायतऑनप्राइम, नया सीजन, जल्द आ रहा है.”

पंचायत सीजन 5 की अनाउंसमेंट से फैंस हुए एक्साइटेड

पंचायत सीजन 5 की अनाउंसमेंट से फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”देख रहा है न बिनोद तुरंत में नया सीजन पर बड़ा अपडेट मिल गया… देखने के लिए फिर आतुर हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पंचायत सीजन 5 की कहानी क्या होगी… कहीं तो लीक भी हो गई है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वोटिंग सिस्टम चालू करके 2025 में ही रिलीज करवा दो… मजा आ जाएगा.”

रिंकी ने सीजन 5 को लेकर क्या कहा

रिंकी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री संविका ने ओटीटी प्ले के साथ एक इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि अपकमिंग सीजन के लिए प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है. उन्होंने साझा किया कि अगली किस्त के लिए उनके हिस्से पर काम शुरू हो गया है. पंचायत सीजन 1 साल 2020 में, सीजन 2 2022 में, सीजन 3 2024 में और सीजन 4 2025 स्ट्रीम हुआ था.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी बोले- निर्दयी लोग हमारे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >