Panchayat Season 4: फुस्स हुई जितेंद्र कुमार की पंचायत 4, IMDb पर मिली निराशाजनक रेटिंग

Panchayat Season 4: जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक स्टारर पंचयात सीजन 4 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. पॉपुलर वेब सीरीज को सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. नेटिजन्स ने इसकी एंडिंग को निराशाजनक बताया. वहीं IMDb पर भी इसे कम रेटिंग मिली.

Panchayat Season 4: जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता स्टारर वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. पॉपुलर सीरीज को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. सोशल मीडिया पर जहां कुछ नेटिजन्स ने इसे बेहतरीन बताया. वहीं कुछ ने का कि चुनावी ड्रामा के बीच शो ने अपनी सादगी और कॉमेडी खो दी. यही नहीं यूजर्स वेब सीरीज के अंत को सबसे कमजोर मान रहे हैं.

पंचायत सीजन 4 को मिली महज इतनी रेटिंग

IMDb के अनुसार, पंचायत सीजन 1 के अंतिम एपिसोड “जब जागो तभी सवेरा” की रेटिंग 8.8 है. सीजन 2 के फिनाले एपिसोड ने शानदार 9.6 रेटिंग हासिल की है, जबकि सीजन 3 के फिनाले ने 9 स्कोर किया. वर्तमान में, नवीनतम सीजन के फिनाले, जिसका शीर्षक दबदबा है, ने 8.4 रेटिंग प्राप्त की, जो अब तक सीरीज के फिनाले एपिसोड में सबसे कम है.

पंचायत सीजन 4 को लेकर क्या बोलो नेटिजन्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर पंचायत सीजन 4 का रिव्यू किया. एक यूजर ने लिखा, “पूरी सीरीज देख ली…पूरी तरह निराश हूं. कुछ हिस्सों में तो यह धीमी और उबाऊ भी है. इसमें यूएसपी कॉमेडी की कमी है.” दूसरे ने लिखा, “मैं अंत से वाकई निराश हूं, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि उन्हें अगले सीजन के लिए तैयारी करनी होगी.” एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे पंचायत का नया सीजन 4 पसंद नहीं आया…बहुत ज्यादा खराब राजनीति…इसके अलावा अंत भी अच्छा नहीं है…उन्होंने इसे इस तरह क्यों बनाया और एक अच्छी सीरीज को बर्बाद कर दिया.”

पंचायत सीजन 4 के बारे में

वेब सीरीज का चौथा सीजन 24 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ. इस सीजन में जीतेंद्र कुमार ने सचिव जी के रूप में वापसी की, उनके साथ नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा भी थे. इस बार, कहानी फुलेरा में चुनावी मौसम पर केंद्रित है, साथ ही इसमें ड्रामा और तनाव भी है.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >