Mirzapur 3: बीना त्रिपाठी ने शो को लेकर खोले राज, कहा- दर्शक जल्द देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 3

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है. वेब सीरीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है और इसे देखने के लिए बेताब है. रसिका दुग्गल ने शो के लेकर बात की.

Mirzapur 3: एक्शन क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया था. इसकी कहानी कालीन भैया पर बेस्ड है, जो एक माफिया डॉन होता है. कालीन भैया की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें नये किरदारों की एंट्री होती गई. सीजन 2 में मुन्ना भैया को मारकर गुड्डू पडिंत का बदला पूरा होता है. किसी तरह से कालीन भैया की जान बच जाती है. अब फैंस सीजन 3 का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रसिका दुग्गल ने बड़ी बात कही है.


मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर रसिका दुग्गल ने खोले राज
मिर्जापुर में रसिका दुग्गल, बीना त्रिपाठी का रोल प्ले कर रही है. फैंस मिर्जापुर सीजन 3 का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज अमेजान प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि इसके रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इस बीच शो में पीटीआई संग इंटरव्यू में रसिका ने बताया कि, सीरीज को जो प्यार और सराहना फैंस से मिली है, वो बहुत अच्छी है. इसे जीवन में रखना बहुत खूबसूरत है. शो की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. मुझे खुशी है कि हमने तीसरा सीजन बनाया है और दर्शक इसे जल्दी ही देख पाएंगे.


रसिका दुग्गल ने कहा- शो में हमने बेस्ट दिया है
रसिका दुग्गल ने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि मिर्जापुर की फैन फॉलोइंग इसलिए है क्योंकि लोग इसके किरदार के साथ जुड़ चुके है. शो दिखावटीपन के बारे में नहीं है. इस सीजन हमने अपना बेस्ट दिया है. बता दें कि रसिका दुग्गल के अलावा सीरीज में श्वेता त्रिपाठी गोलू के रोल में, अली फजल- गड्डू पंडित के रोल में, राजेश तैलंग, दिव्येंदु शर्मा, विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्युली, मनुऋषि चड्ढा, ईशा तलवार भी नजर आए हैं. मिर्जापुर सीजन 2 में मुन्ना भैया की मौत हो गई है. हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्येंदु ने खुलासा किया था कि वो तीसरे सीजन में नजर नहीं आएंगे.

Mirzapur 3: क्या मिर्जापुर 3 से मुन्ना भैया का कट गया पत्ता, दिव्येंदु शर्मा ने खुद बताया पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >