Hanuman OTT Release : फैंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हनुमान का करना पड़ रहा इंतजार

Hanuman OTT Release Date: फिल्म हनुमान का लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल देखने को मिल रहा है. जल्द ही इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा.

Hanuman ott release date

फिल्म “हनुमान” को 2 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म से मेकर्स का पहले ही कॉन्ट्रैक्ट हो गया था. इसे फिल्म रिलीज के 3 हफ्ते बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम करना था, लेकिन जब फिल्म का कलेक्शन बढ़ने लगा, तब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया.

Hanuman ott release date

यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को तेलगु में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने रिलीज होते ही जमकर धमाल मचाया था. इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए कमाए थे.

Hanuman ott release date

इस फिल्म में तेजा सज्जा और अमृता अय्यर लीड भूमिका में हैं. वहीं वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकारी, विनय राय और वेनेला किशोर अन्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है. इस फिल्म की कमाई से 2.66 करोड़ रुपए अयोध्या राम मंदिर को दान कर दिए गए थे.

Hanuman ott release date

फिल्म में हनुमानतु (तेजा सज्जा) एक आम व्यक्ति होता है, जिसे गलती से सुपरपावर मिल जाती है. फिर उसका मुकाबला एसे व्यक्ति से होता है जो अपनी सुपरपावर प्राप्त करने के लिए बेताब रहता है.

Hanuman ott release date

इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा कर दी है. हनुमान फिल्म का सीक्वल “जय हनुमान” पर काम शुरू हो गया है.

Hanuman ott release date

इस फिल्म में तेजा ने सभी स्टंट्स खुद ही किए थे. एक इंटरव्यू में तेजा ने बताया कि उनके पास कोई बॉडी डबल या हेड रिप्लेसमेंट शॉट नहीं था, इसलिए उन्हें सभी स्टंट्स खुद ही करने पड़े थे.

Hanuman ott release date

जय हनुमान से पहले, तेजा सज्जा एक एक्शन फिल्म में दिखेंगे, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में उनके कई भारी-भरकम स्टंट होंगे.

Hanuman ott release date

तेजा सज्जा आखिरी बार फिल्म “जोंबी रेड्डी” में नजर आए थे, जो एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. मारियो एक गेम डेवलपर होता है और वह अपने दोस्तों के साथ रायलसीमा एक शादी में शामिल होने जाता है.

Hanuman ott release date

तेजा सज्जा ने अपने करियर की शुरुआत 2 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में की थी. उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ भी काम किया है.

Also Read: Mirzapur-पंचायत से लेकर द फैमिली मैन तक, ये हैं हिंदी की टॉप 10 वेब सीरीज, बिल्कुल ना करें मिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >