Hanuman OTT Release: हो जाइए तैयार! इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘हनुमान’, जानें तारीख

Hanuman OTT Release: तेलुगु सुपर हीरो फिल्म ‘हनुमान‘ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया और लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

Hanuman ott release

Hanuman OTT Release: तेलुगु सुपर हीरो फिल्म ‘हनुमान‘ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़, अंग्रेजी, स्पेनिश, चीनी, कोरियाई और जापानी भाषाओं में रिलीज की गई थी.

Hanuman ott release

फिल्म ‘हनुमान‘ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों बटोरने लगी थी. युवा निर्देशक प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित मूवी ने सबको इम्प्रेस कर दिया. अब इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है.

Hanuman ott release

फिल्म प्रेमी और दर्शक हनुमान फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जी5 पर रिलीज हो सकती है.

गौरतलब है कि हनुमान पहले फरवरी में ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी. बाद में इसके रिलीज डेट को स्थगित कर दिया गया क्योंकि सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शक जा रहे थे.

जी5 की ओर से यह बताया गया है कि ओटीटी पर फिल्म स्ट्रीम जल्दी ही रिलीज होगी.

एक्टर तेजा सज्जा ने मूवी हनुमान में हनुमंथा का किरदार निभाया है, जो एक साधारण इंसान है. उसे अप्रत्याशित रूप से महाशक्तियां प्राप्त होती है और वो अपने भीतर एक नई शक्ति की खोज करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद तेजा सज्जा ने अपनी फीस बढ़ा दी है. खबरें है कि अब वो 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है.

फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा के अपोजिट अमृता अय्यर नजर आई है, जो मीनाक्षी के किरदार में दिखी है. वहीं, विनय रॉय ने खलनायक की भूमिका निभाई थी.

Hanuman OTT Release: अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’, नोट कर लें तारीख और समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >