Expensive Indian Web Series: ये है सबसे ज्यादा बजट वाली वेब सीरीज, मिर्जापुर का खर्च जान उड़ जाएंगे होश

1 / 1
Expensive Indian Web Series: ये है सबसे ज्यादा बजट वाली वेब सीरीज, मिर्जापुर का खर्च जान उड़ जाएंगे होश
फुल स्क्रीन में देखें

Expensive Indian Web Series

Expensive Indian Web Series: कुछ वेब सीरीज ऐसे है, जिनका बजट कई बॉलीवुड फिल्मों से भी ज्यादा होता है. तो आज आपको हम ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे जो बजट के मामले में बड़ी फिल्मों को मात देती है.

2022 में आई अजय देवगन की रुद्रा एक बेहद ही मशहूर सीरीज रही. ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर थी. इसमें अजय देवगन, राशि खन्ना, और ईशा देओल लीड रोल में हैं.

Rudra web series

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रुद्रा को बनाने में कुल 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. जिसमें से 125 करोड़ रुपए अजय देवगन की ओर से लगाए गए थे. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

The family man

वेब सीरीज द फैमिली मैन एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का एक शानदार पैकेज है. इस सीरिज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी श्रीकांत तिवारी नाम के एक सीक्रेट एजेंट के बारे में है.

The family man

द फैमिली मैन सीरीज के अब तक कुल 2 सीजन आ चुके हैं और तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दोनों सीजन के बजट लगभग 50-50 करोड़ के थे. सीरीज को अगर नहीं देखा आपने तो इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Mirzapur

साल 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर में से एक मानी जाती है. पंकज त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज में उनके साथ दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और विक्रांत मैसी लीड रोल में मौजूद हैं.

Mirzapur

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर सीजन 3 जल्द ही आएगा. वहीं खबरों की मानें तो दोनों सीजन को बनाने में 30 से 40 करोड़ रुपए का खर्च आया था. इसे आप घर पर बैठकर अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

Sacred games

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान स्टारर सेक्रेड गेम्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये साल 2018 में आया था. दूसरे सीजन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

Sacred games

सेक्रेड गेम्स में सैफ अली खान सरताज सिंह के किरदार में दिखे थे. इस सुपरहिट सीरीज का पहला सीजन 40 करोड़ के बजट में बना था, जबकि दूसरे सीजन का बजट लगभग 100 करोड़ का था. इसे आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Breathe into shadows

अभिषेक बच्चन, अमित साध, सैय्यमी खेर और श्रुति बापना स्टारर ब्रेथ इंटू शैडोज एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है. ये अविनाश सभरवाल नाम के एक डॉक्टर की 6 साल की बेटी सिया के किडनैपिंग पर आधारित है.

Abhishek bachchan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज को बनाने के लिए मेकर्स ने करीब 40 करोड़ रुपए खर्च किए थे. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं.

Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन हो सकती है रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >