Dupahiya Teaser: सचिव जी की 'पंचायत' से ज्यादा मजेदार सीरीज 'दुपहिया' का टीजर रिलीज, जानें कब और कहां होगा प्रीमियर

Dupahiya Teaser: जीतेन्द्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' को टक्कर देने के लिए प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'फुलेरा' का टीजर जारी हो गया है. इस सीरीज में गजराज राव और रेणुका शहाणे मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Dupahiya Teaser: सचिव जी उर्फ जीतेन्द्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीनों सीजन का दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इस सीरीज में ‘फुलेरा’ जैसे छोटे गांव की अनूठी कहानी, जिसमें प्यार, तकरार, दोस्ती का शानदार मेल देखने को मिला है. अब इस सीरीज को टक्कर देने के लिए नई वेब सीरीज ‘दुपहिया’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है. इस सीरीज में दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर करने के लिए गजराज राव और रेणुका शहाणे लीड रोल में हैं. आज इस फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए बताते हैं कब यह सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही है.

यहां देखें ‘दुपहिया’ का टीजर-

कब स्ट्रीम होगी ‘दुपहिया’?

‘दुपहिया’ वेब सीरीज ‘दुपहिया’ 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज स्ट्रीम होगी. आज सीरीज के निर्माताओं ने इसका टीजर जारी करते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज भारत का एकमात्र अपराध-मुक्त गांव अपने पहले अपराध की रिपोर्ट करता है. कौन ले गया इस सैयां का दुपहिया? जानते हैं?” सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने इस सीरीज का निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल बैनर के तहत किया है. वहीं, निर्देशन की कमान सोनम नायर ने संभाली है. जबकि, इसकी कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है.

दुपहिया सीरीज की कहानी

दुपहिया सीरीज में धड़कपुर नाम के एक काल्पनिक गांव की कहानी को दिखाया गया है, जो क्राइम फ्री होने के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाला है. हालांकि, उनके जश्न में खलल तब होता है, जब गांव की एक कीमती दुपहिया (बाइक) चोरी हो जाती है. ऐसे में सभी गांव वाले उस बाइक का पता लगाने के रोमांचक सफर पर निकल पड़ते हैं.

यह भी पढ़े: Tere Ishk Mein: धनुष की रोमांटिक-थ्रिलर के सेट से लीक हुआ VIDEO, 41 साल की उम्र में स्टूडेंट का रोल निभाएंगे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >