Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Chiraiya: Jio Hotstar की वेब सीरीज ‘चिरैया’ में सिद्धार्थ शॉ का इमोशनल सुहागरात सीन चर्चा में है. जानें कैसे यह सीन शूट हुआ और क्यों इसे करते वक्त कांपने लगे थे सिद्धार्थ शॉ.

Chiraiya: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ काफी चर्चा में है. यह सीरीज मैरिटल रेप और पितृसत्ता (Patriarchy) जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाती है और लोगों के दिल को छू रही है. 6 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ और प्रसन्ना बिष्ट मुख्य भूमिका में हैं. यह बंगाली शो ‘संपूर्णा’ का एडॉप्टेशन है और इसे दिव्या निधि शर्मा ने लिखा है.

इन दिनों इस सीरीज का एक सीन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ शॉ का किरदार अरुण अपनी पत्नी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) के साथ सुहागरात के दौरान जबरदस्ती करता है. सीन इतना इमोशनल था कि सिद्धार्थ शॉ सेट पर रो पड़े.

सुहागरात सीन को करते वक्त कांपने लगे थे सिद्धार्थ शॉ

वेब सीरीज में सिद्धार्थ शॉ ने अरुण का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) के साथ सुहागरात के दौरान जबरदस्ती करता है. इस सीन की शूटिंग इतनी इमोशनल और मुश्किल थी कि सिद्धार्थ शॉ सेट पर ही रो पड़े. प्रसन्ना बिष्ट ने बताया कि यह सीन रिहर्सल के बाद भी इमोशनल रूप से भारी था.

‘फिल्मीज्ञान’ के साथ बात करते हुए प्रसन्ना बिष्ट ने कहा, “हमने सीन को शूट करने से पहले रिहर्सल की थी. ये बिल्कुल किसी डांस कोरियोग्राफी की तरह था, जिसके स्टेप्स पहले से तय थे. हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और काफी सहज (Comfortable) थे. फिर भी जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, सिद्धार्थ कांपने लगे. हमें थोड़ा ब्रेक लेना पड़ा ताकि वह अच्छे से सीन को शूट कर सकें.”

सिद्धार्थ शॉ: ‘बहुत डरावना अनुभव था’

इंटरव्यू में जब सिद्धार्थ शॉ से पूछा गया कि इस सीन को शूट करते समय उनके मन में क्या चल रहा था, तो उन्होंने कहा, “मुझे सच में नहीं पता कि उस समय मेरे साथ क्या हुआ. काश मुझे पता होता. हमने पहले से रिहर्सल कर ली थी और हम दोस्त थे, फिर भी उस पल पर पहुंचकर मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया. एक इंसान के तौर पर यह बहुत डरावना अनुभव था. जब मैंने यह वेब सीरीज देखी, तो मैं खुद बहुत इमोशनल हो गया.”

दर्शकों के रिएक्शन

सीरीज देखने के बाद दर्शक सिद्धार्थ शॉ का किरदार पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका रोल सीन में बहुत हिंसक है. लेकिन प्रसन्ना बिष्ट ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक्टिंग है और इसका सिद्धार्थ के असली जीवन से कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: हाथ में पॉपकॉर्न, सामने स्क्रीन तैयार, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं जबरदस्त साउथ फिल्में और वेबसीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >