Aashram के सेट पर अदिति पोहनकर से इस वजह से नाराज हो गए थे बॉबी देओल, बताया- मुझे पम्मी के…

Aashram: प्रकाश झा की पॉपुलर वेब सीरीज आश्नम में अदिति पोहनकर और बॉबी देओल मुख्य किरदार निभाते हैं. सीरिज के चौथे सीजन का दर्शक दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर बॉबी उनसे क्यों नाराज हो जाते थे.

Aashram: आश्रम स्टार अदिति पोहनकर इन दिनों अपनी बहन के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही है. अदिति ने शी और आश्रम जैसे वेब सीरीज में काम करके खूब लोकप्रियता बटोरी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अपने खाने के शौक को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके खाने की आदत की वजह से उनके आश्रम के को-स्टार बॉबी देओल नाराज हो जाते थे, जब वह उनका टिफिन खत्म कर देती थीं.

अदिति पोहनकर से क्यों नाराज थे बॉबी देओल?

अदिति पोहनकर ने एक किस्सा भी याद किया जब वह सेट पर लगातार 1 घंटे 10 मिनट तक खाना खाती रहीं. जूम संग एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, ”मैं बहुत ज्यादा खाती हूं और मैं बॉबी सर का सारा खाना खा जाती थी. मुझे नहीं पता था कि ये खाना उनके लिए आया था. मुझे पम्मी के किरदार के लिए वेट बढ़ाना था. तो जहां मैं खाना देखती थू मैं खाने लगती थी. मुझे 10 किलो वजन बढ़ाना था. मैंने बहुत सारा लिट्टी चोखा खाया, और बॉबी सर मुझसे बहुत नाराज थे. मुझे नहीं पता कि सच में वह मुझसे नाराज थे और वह कहते रहते थे, ये मेरा सारा खाना खा लेती है. ”

अदिति पोहनकर बोलीं- अगले दिन से मेरे…

अदिति पोहनकर ने आश्रम के सेट पर अपने खाने से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा, ”सब कोई साथ मैं बैठकर खाना खाते थे. प्रकाश सर बीच में बैठते थे. हर कोई मुझे खाना देते थे और मैं एक घंटे तक खाती रही. सब कोई चले गए, लेकिन प्रकाश सर ने मेरा इंतजार किया. उन्होंने मुझसे पूछा कि मुझे कुछ और चाहिए क्या और मैंने उनसे कहा कि मैं इतना ही वक्त लेती हूं. अगले दिन से मेरे सीन जल्दी शूट हो जाते थे और वह मुझे एक घंटा देते थे खाने के लिए.”

यहां पढ़ें-  Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >