War 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड वॉर 2 की कमाई जान लगेगा झटका, कलेक्शन यहां तक पहुंचा

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 दुनियाभर में छाई हुई है. फिल्म हर दिन शानदार कलेक्शन कर रही है. इसने भारत में अब तक 227.25 करोड़ की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितना कमा लिया.

War 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. मूवी ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं. हालांकि यह रजनीकांत की कुली के कलेक्शन से अभी पीछे है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितनी कमाई की है.

वॉर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने 13 दिनों में दुनियाभर में 347 करोड़ की कमाई की है. वहीं भारत में ये कलकेशन 227.25 करोड़ पर पहुंच गया है. एक्शन ड्रामा का पहले वीक का कलेक्शन 204.25 करोड़ था. ओपनिंग डे पर मूवी ने 52 करोड़ की तगड़ी कमाई थी. मूवी ने अब तक बैंग बैंग का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने 340 करोड़ कमाए थे. जल्द ही ये फाइटर के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी.

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • बजट: 325 करोड़
  • भारत में कुल कमाई: 227.25 करोड़
  • भारत में कुल कमाई: 271.50 करोड़
  • विदेश में कुल कमाई: 76.00 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कुल कमाई: 347.50 करोड़

वॉर 2 के बारे में

वॉर 2 साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. ऋतिक रोशन की कबीर के रूप में वापसी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इसमें एन. टी. रामा राव जूनियर और कियारा आडवाणी भी थे. फिल्म का अंत अल्फा के पोस्ट-क्रेडिट टीजर के साथ होता है, जो पठान और टाइगर फ्रैंचाइजी के बाद वाईआरएफ के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का और विस्तार करता है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Govinda ने पत्नी सुनीता आहूजा संग सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी, तलाक पर बोले- आप लोग विवाद सुनने आए हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >