Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी का नया हेयर ट्रांसफॉर्मेशन वायरल, इस लुक से सोशल मीडिया पर मची सनसनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने नए हेयर ट्रांसफॉर्मेशन से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लंबे बालों को अलविदा कहकर उन्होंने बोल्ड पिक्सी कट लुक अपनाया है, जिसे देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की.

Wamiqa Gabbi Pixie Hair Cut: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान बनाने वाली वामिका ने इस बार अपने लंबे बालों को अलविदा कहकर बोल्ड पिक्सी कट हेयरस्टाइल अपनाया है. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें "बॉलीवुड की जैंडाया और प्रिंसेस डायना" तक कह दिया. वामिका का यह नया अंदाज फैशन और ब्यूटी लवर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

Wamiqa Shared Haircut Video on Instagram: इंस्टाग्राम पर शेयर किया हेअरकट का वीडियो 

वामिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके हेयर ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी झलक देखने को मिली.  वीडियो की शुरुआत में वह सैलून में बैठी अपने लंबे बाल कटवाने को लेकर थोड़ी झिझकती नजर आती हैं. कुछ ही पलों बाद वह आत्मविश्वास के साथ अपने बाल कटवाने के लिए तैयार हो जाती हैं.

वीडियो के अंत में उनका नया पिक्सी कट लुक सामने आता है और उनके चेहरे की मुस्कान इस बदलाव को लेकर उनकी खुशी साफ जाहिर करती है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Cheers to letting go", यानी पुरानी चीजों को छोड़कर नई शुरुआत का जश्न.

Fans are Happy With Wamiqa's New Look: फैंस वामिका के  इस लुक से खुश

वामिका का यह नया हेयर स्टाइल आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि वह स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. कई फैंस ने उनके इस बदलाव को अब तक का सबसे बेहतरीन लुक बताया. उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोगों ने कहा कि वह हर तरह का लुक आसानी से कैरी कर सकती हैं.

सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी वामिका के नए लुक की तारीफ की. अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "Only you could pull this off." यानी यह लुक सिर्फ तुम ही इतनी खूबसूरती से कैरी कर सकती हो. आयुष्मान का यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

About Pixie Haircut: पिक्सी कट के बारे में

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिक्सी कट एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे अपनाने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत होती है. यह लुक चेहरे की बनावट को उभारता है और बेहद मॉडर्न नजर आता है. लंबे समय से लंबे बालों का ट्रेंड देखने के बाद अब कई सेलिब्रिटी छोटे बालों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी शॉर्ट हेयर लुक अपनाया था. अब वामिका गब्बी का पिक्सी कट भी नए हेयर ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है.

Wamiqa WorkFront: वामिका वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी पिछले कुछ वर्षों में हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं. वे अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जुबिली, खुफिया और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में सराही जा चुकी हैं. हाल ही में वह फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी हैं.

यह भी पढ़ें: "अब होगा इंसाफ का प्रहार!" राजकुमार राव और वामीका गब्बी की नई फिल्म इस दिन होगी रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >