करणवीर मेहरा को पार्टी में इनवाइट नहीं करने पर विवियन डीसेना की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन लोगों को…

बिग बॉस 18 के बाद विवियन डीसेना ने पार्टी की थी. जिसमें करणवीर मेहरा को इनवाइट नहीं किया गया था. अब नूरन एली ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 18 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग खत्म नहीं हुई है. हाल ही में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन एली ने एक पार्टी रखी, जिसमें बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को इनवाइट किया गया. हालांकि इसी बीच विवाद तब खड़ा हो गया, जब करणवीर मेहरा को इनवाइट नहीं किया गया. बीबी विजेता से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण नहीं मिला था. अब विवियन डीसेना की पत्नी ने इसपर रिएक्ट किया है.

करणवीर मेहरा को इनवाइट न करने पर क्या बोली नूरन

नूरन हाल ही में अपने पति विवियन डीसेना के साथ मुंबई में स्पॉट हुई थी. यहां करण की अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए, नूरन ने कहा, ”मैं ही वह व्यक्ति हूं, जिसने सबको पार्टी में इनवाइट किया था. यह एक सरप्राइज पार्टी थी. मैंने उन लोगों को आमंत्रित किया, जिन्होंने हमें ठेस नहीं पहुंचाई. बस इतना ही.”

विवियन की पार्टी में शामिल हुए थे स्टार्स

विवियन की पार्टी में अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, सारा आफरीन खान, यामिनी मल्होत्रा, अरफीन खान, हेमा शर्मा, मुस्कान बामने, चाहत पांडे अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राजीव अदतिया, विशाल पांडे और मुनव्वर फारुकी जैसे स्टार्स शामिल हुए थे.

करणवीर और विवियन के बारे में

बिग बॉस 18 के घर में विवियन और करणवीर का रिश्ता काफी विवादों में रहा. जहां विवियन ने शुरुआत में कहा कि वह और करण 12 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं. वहीं करण ने कहा कि वह उन्हें ठीक से जानते भी नहीं है. बस कभी कभी फोन पर उनकी बात हुई है. दोनों का काफी टशन भी चला था, जिसे दर्शकों ने काफी एंजॉय किया. रियालिटी शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को आयोजित किया गया था. जिसमें करण इस सीजन के विनर बने. वहीं विवियन फर्स्ट रनरअप के तौर पर उभरे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: विवियन डीसेना ने पार्टी में करण वीर मेहरा को नहीं किया था इनवाइट, बोले- मुझे बुलाता तो मैं….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >