Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं विवियन, इतना करते हैं चार्ज, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

Vivian Dsena Net Worth: विवियन डीसेना, बिग बॉस 18 के घर में अपनी स्मार्टनेस से फैंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर की नेटवर्थ करोड़ों में हैं और सलमान खान के शो के लिए तगड़ी रकम चार्ज कर रहे हैं.

Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल विवियन डीसेना ने एंट्री ली है. उनकी जबरदस्त गेम प्लान फैंस को खूब पसंद आ रही है. 28 जून 1988 को उज्जैन में जन्मे, अभिनेता के पिता पुर्तगाली ईसाई हैं, जबकि विवियन डीसेना की मां हिंदू हैं. विवियन ने 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरन एली से शादी की. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम लियान है.

विवियन डीसेना की कितनी है नेटवर्थ

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट क�� मानें तो विवियन डीसेना की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये है. एक्टर कथित तौर पर बिग बॉस 18 के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. वह प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. अपने आकर्षक लुक और स्मार्ट स्टाइल के लिए मशहूर विवियन डीसेना हाई-एंड फैशन और एक्सेसरीज में निवेश करते हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास हाई-एंड एसयूवी से लेकर स्लीक सेडान तक है.

इन सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं विवियन डीसेना

साल 2008 में अपने डेब्यू के बाद, विवियन डीसेना ने ‘सिर्फ तुम’, ‘अग्निपरीक्षा जीवन की- गंगा’, ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’, ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’ और ‘उडारियां’ जैसी टेलीविजन शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस किया है. प्यार की ये एक कहानी के बाद उनको घर-घर पॉपुलैरिटी मिली. रिपोर्ट्स की मानें तो विवियन ने मॉडलिंग और इंजीनियरिंग एक साथ की थी.

Also Read- Vivian Dsena Wife: कौन हैं विवियन डिसेना की पत्नी नूरन अली? ऐसे शुरू हुई थी बिग बॉस 18 के लाडले संग लव स्टोरी

Also Read- Bigg Boss 18: फिनाले से पहले विवियन के सामने आया घरवालों का असली चेहरा, इन 2 करीबी दोस्तों को किया सीधा नॉमिनेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >