Virat-Anushka In Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के दर पहुंचे विराट-अनुष्का, आंखों में आंसू, गले में तुलसी की माला पहने दिखा कपल

Virat-Anushka In Vrindavan: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया. अनुष्का वीडियो में काफी भावुक नजर आ रही थीं. यह इस साल कपल का तीसरा वृंदावन दौरा बताया जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Virat-Anushka In Vrindavan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान विराट काफी प्रसन्न नजर आए, जबकि अनुष्का भावुक हो गईं. मुलाकात के समय दोनों ने पूरे श्रद्धा भाव से महाराज जी का आशीर्वाद लिया. सामने आए वीडियो में अनुष्का कहते हुए सुनाई देती हैं, “हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं”, और यह कहते वक्त उनकी आंखें नम दिखीं.

महाराज ने विराट-अनुष्का को दी सीख

भजन मार्ग के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज विराट और अनुष्का को जीवन से जुड़ी अहम सीख देते नजर आए. उन्होंने कहा कि इंसान को अपने काम को भगवान की सेवा समझकर करना चाहिए, मन में गंभीरता और विनम्रता बनाए रखनी चाहिए और लगातार नाम स्मरण करते रहना चाहिए.

वृंदावन में साल का तीसरा दौरा

इस साल विराट और अनुष्का का यह वृंदावन का तीसरा दौरा था. हाल ही में दोनों यूके से भारत लौटे हैं. इससे पहले जनवरी में वे अपने बच्चों के साथ वृंदावन आए थे. वहीं मई में विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ऐलान के ठीक अगले दिन भी यह कपल प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचा था.

ALSO READ: Dhurandhar Viral Song: इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग Fa9la गाने का क्या है मतलब? रहमान डकैत की धांसू इंट्री वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >