Viral Video: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बनी दुल्हन, क्या 16 साल में ही हो गई शादी? जानें पूरा सच

Viral Video: महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत आंखों से हर किसी को दीवाना बना दिया. वह रातों-रात फेमस हो गई. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दुल्हन के लुक में दिख रही है. अब इस वीडियो के पीछे क्या सच्चाई है, यहां जानिए.

Viral Video: महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली 16 साल की लड़की मोनालिसा को आज सब जानते हैं. अपनी खूबसूरत आंखों से मोनालिसा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रातों-रात वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. कुंभ में लोग उनके पास माला खरीदने से ज्यादा सेल्फी लेने के लिए पहुंचने लगे. ये इतना ज्यादा हो गया कि उनके पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया. हालांकि सोशल मीडिया पर मोनालिसा की कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. लेटेस्ट वीडियो में वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही है.

मोनालिसा बनी दुल्हन

मोनालिसा के नाम पर इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज बन गए है. उनके कुछ वीडियोज सामने आए है, जिसे इंस्टाग्राम पर @ni8.out9 नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया है. वीडियो में साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में दिख रही है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. पीच और पिंक कलर की साड़ी वह बला सी खूबसूरत लग रही है. उनका लुक देखने लायक है. उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी किया है. उनका एक और ब्राइडल लुक वाला वीडियो है, जिसमें वह मेकअप करवाती दिख रही है.

जानें वायरल वीडियो का सच

मोनालिसा का ब्राइडल लुक वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. कई यूजर्स ने वीडियो को सच मान लिया, लेकिन ये वीडियो फेक है. ये एक डीपफेक वीडियो है और पूरी तरह से नकली है. इसमें मोनालिसा का चेहरा इस्तेमाल किया गया है. इस @ni8.out9 इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा के कई वीडियोज शेयर किए गए है, जिसमें वह ���लग-अलग आउटफिट में दिख रही है. सारे डीपफेक वीडियोज है. इन वीडियोज पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स है.

यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा का क्या है रिलेशनशिप स्टेटस? जानें उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं

यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >