Viral Video: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला जन्मदिन, काले पठानी सूट-गुलाबी पगड़ी में की क्यूटनेस की हद्द पार

Viral Video: पंजाबी के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप के परिवार ने उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बीच छोटे सिद्धू काले पठानी सूट और गुलाबी पगड़ी पहने हुए काफी प्यारे लग रहे हैं.

Viral Video: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप अपने जन्म के बाद से ही अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में उनकी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई थी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. अब पिछले दिनों उनके पहले जन्मदिन की वीडियो सामने आई है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का पूरा परिवार जश्न मनाते हुए नजर आया है. इसमें छोटे सिद्धू काले पठानी सूट और गुलाबी पगड़ी पहने हुए केक काटते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही बैकग्राउंड में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मनसा में मौजूद थे. अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स की सुर्खियां बटोर रहा है.

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितना प्यारा है छोटा सिद्धू.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शुभदीप में बिलकुल सिद्धू जैसे तेवर हैं.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘छोटे सिद्धू भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >