Viral Video: 'मुझे आंख मारी, फ्लाइंग किस…', 16 साल के लड़के की हरकत पर फूटा मलाइका का गुस्सा, बोलीं- अपनी मां का फोन नंबर दो

Viral Video: हिप हॉप सीजन 2 की जज मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह एक 16 साल के लड़के पर गुस्सा करती दिख रही है. किस वजह से मलाइका उसपर नाराज होती है, आपको बताते हैं.

Viral Video: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मलाइका एक 16 साल के लड़के पर भड़कती दिख रही है. दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस अमेजन एमएक्स प्लेयर के हिप हॉप सीजन 2 में बतौर जज नजर आ रही है. इस डांस रियलिटी शो के एक एपिसोड के दौरान एक लड़के पर मलाइका काफी गुस्सा हो जाती है. उत्तर प्रदेश के नवीन शाह शो में ऑडिशन के लिए आए थे. डांस के दौरान उन्होंने मलाइका को देखकर आंख मारा और कई अश्लील इशारे किये. ये देखकर एक्ट्रेस का पारा चढ़ गया. मलाइका ने उनको फटकार लगाते हुए कहा, ‘मुझे अपनी मां का फोन नंबर दो. 16 साल का बच्चा है, डांस कर रहा है सीधे मेरी तरफ देखकर, आंख मार रहा है, फ्लाइंग किस कर रहा है.’ एक्ट्रेस की बात सुनकर वह कंटेस्टेंट अपना सिर झुका लेता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां मलाइका अरोड़ा उस कंटेस्टेंट पर गुस्सा होती है. तो दूसरी तरफ शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी उनका सपोर्ट करते हैं. एक कंटेस्टेंट कहता है, ‘जस्टिफाई था उसे डांटना, उसकी उम्र ही क्या है अभी ये सब करने की और वो किसके सामने ये सब कर रहा है.’ वीडियो पर भी यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, चल क्या रहा है. एक यूजर ने लिखा, क्या 18 के बाद ये सब कर सकता था. एक यूजर ने लिखा, स्क्रिप्टेड होता है सब कुछ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >