Viral Video: कृष्णा अभिषेक-कीकू शारदा में हुई जबरदस्त लड़ाई, दोनों ने कह दिया कुछ ऐसा… सुनकर लगेगा धक्का

Viral Video: कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा कई सालों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं. हालांकि अब उनके रिश्ते में खट्टास आ गया है. जी हां दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें उनके बीच कथित बहस होने हुए देखा गया.

Viral Video: कॉमेडी जगत के टॉप कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा कई सालों से कपिल शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. दोनों की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है. कभी कृष्णा धर्मेंद्र बनते हैं, तो कीकू सनी देओल के रूप में दिल जीतते हैं. फिलहाल वे नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं. हालांकि अब सेट से स्टार्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उनके बीच तीखी बहस होती दिख रही है.

कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक में हुई भयंकर लड़ाई

वीडियो की शुरुआत कीकू से होती है, जिसमें वह कहते हैं, “टाइमपास कर रहा हूं?” इस पर कृष्णा अभिषेक परेशान हो जाते हैं और जवाब देते हैं, “तो फिर ठीक है आप करलो… आप करलो, भाई कोई समस्या नहीं है. मैं जाता हूं यहां से.” इसके बाद कीकू कृष्णा से कहते हैं, “बात ये है कि मुझे बुलाया है, तो मैं अपना खत्म कर लेता हूं पहले.” इसके बाद कृष्णा कहते हैं, ”मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारा सम्मान करता हूं, मैं अपनी आवाज नहीं उठाना चाहता.” वीडियो के अंत में कीकू कहते हैं, “आवाज ऊंची करने की बात नहीं है, आप इसको गलत तरीके से लेके जा रहे हैं.”

कीकू और कृष्णा की लड़ाई में क्या बोले नेटिजन्स

वीडियो में कृष्णा और कीकू को सेट पर मौजूद क्रू ने घेर लिया है और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, कपिल कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं… इतने समय से दोनों प्ले करते आ रहे हैं शो पर… मुझे नहीं लगता कि यह असली है… सोचा होगा चलो थोड़ा प्रैंक करले.” एक और यूजर ने लिखा, “एक दोस्त के साथ लड़ाई झगड़ा… यह असली बहस है.” एक तीसरे कमेंट में लिखा था, “फिर से शो में लड़ाई हो रहा है.”

यह भी पढ़ें- Gadar: ब्लॉकबस्टर सफलता के सालों बाद सनी देओल ने ‘गदर’ में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी रात हम कहानी…

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की चमकी किस्मत, सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप होने का नहीं पड़ा असर, झोली में आई ये हॉरर कॉमेडी, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >