VIRAL VIDEO: कशिश कपूर ने बिग बॉस के गेम का किया पर्दाफाश, बताया क्यों नहीं रहेंगी वह टॉप 5 में

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते फैमिली वालों ने एंट्री की. कशिश को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां पहुंची थी. यहां एक्ट्रेस ने मेकर्स की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि वह यह सीजन नहीं जीतेगी.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. इस हफ्ते घर में सभी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स पहुंचे. कशिश कपूर से मिलने उनकी मां आई थी. यहां एक्ट्रेस ने मेकर्स की पोल खोलते हुए बड़ा खुलासा किया. कशिश ने कहा, “हमें पता है हम टॉप 5 में नहीं होंगे, चाहे कितने भी योग्य हों. वो वाली कहावत है ना, यहां राजा का बेटा ही राजा बनता है. पूरी दुनिया ऐसी ही है. चाणक्य नीति एक बार ही चली थी चाणक्य के टाइम पर.” एक्ट्रेस का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि उनका गेम काफी अच्छा रहा है, लेकिन मेकर्स सिर्फ अपने फेवरेट को सपोर्ट करने में लगे हुए हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”विनर बनने से कुछ नहीं होता है… काम भी बाहर मिलना चाहिए न.” कशिश की मां ने बिग बॉस 18 के घर में जोरदार एंट्री की. उन्होंने न केवल अपनी बेटी का मनोबल बढ़ाया, बल्कि अविनाश मिश्रा को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई. घर में कशिश कपूर की जर्नी रोलरकोस्ट राइड की तरह रही है. पहले जहां दिग्विजय राठी संग उनका झगड़ा दिखाया गया. बाद में उनके गेम प्ले को काफी सराहा गया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने ईशा सिंह को उनके बॉयफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया, अविनाश हुए शॉक्ड, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >