Viral Video: अचानक कॉन्सर्ट में बादशाह ने चिल्लाकर कहा- फ्री समय रैना, ऑडियंस ने किया ऐसे रिएक्ट

Viral Video: रैपर बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बादशहा, कॉमेडियन समय रैना का नाम लेकर कुछ ऐसा कहते हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Viral Video: कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. वजह ये है कि समय के सो पर रणवीर ने माता-पिता को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसपर हंगामा मच गया. रणवीर के बयान पर खूब हंगामा उठा. सेलेब्स और राजनेताओं ने उनके बयान पर काफी आलोचना की और उन्हें खूब बुरा-भला भी कहा गया. हालांकि रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगा. अब सोशल मीडिया पर ऐक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में रैपर बादशाह नजर आ रहे हैं, जो किसी यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करते दिख रहे हैं. वीडियो में रैपर फ्री समय रैना चिल्लाते दिखे रहे हैं. ये सुनते ही वहां मौजूद भीड़ भी चिल्लाने लगती है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बादशाह भाई कूल है. एक यूजर ने लिखा, ये उसे फ्री करने कह रहे जो हमारे माता-पिता के बारे में ऐसा बकवास बोलते हैं.

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia विवाद पर आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल बोलीं- उसने गलती की, महाभारत के भीम बोले- हाथ आए तो…

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >