Viral Video : मिल गया अजय देवगन का खोया हुआ भाई! वीडियो देख चौंकना मत

Viral Video : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के एक हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि युवक अजय देवगन है या नहीं.

Viral Video : बॉलीवुड के एक हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सुपरस्टार अजय देवगन से मिलते-जुलते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस हैरान हैं. एक्स पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए दिखाई दे रहा है, जो अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक के गाने पर रील बना रहा है. वीडियो में नजर आ रहा हे कि वह अजय देवगन की तरह हाव-भाव बनाए हुए है. इतनी अच्छी तरह से नकल वह कर रहा है कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह बॉलीवुड एक्टर नहीं है. देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं रिएक्शन

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह अजय देवगन नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा– मुझे यह वीडियो दो बार देखने के बाद ही पता चला कि यह अजय देवगन नहीं हैं! क्या कोई मुझे बता सकता है कि यह व्यक्ति कौन है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या यह अजय देवगन का खोया हुआ भाई है? उसका हमशक्ल बिल्कुल उसके जैसा दिखता है! एक यूजर ने मजाक में कहा कि मीशो से अजय देवगन’.

यह भी पढ़ें : इधर वक्फ बिल पास, उधर JDU में बवाल! कासिम अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सीएम को भेजा इस्तीफा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >