लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. अपनी वेडिंग को उन्होंने फैंस के नाम देते हुए “द वेडिंग ऑफ वीरोश” नाम रखा है. शादी निजी होगी, जबकि बाद में हैदराबाद और मुंबई में भव्य रिसेप्शन आयोजित होंगे.

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए बताया कि उनकी वेडिंग का नाम होगा –“द वेडिंग ऑफ वीरोश”. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले प्यार से दिया था, जिसे अब यह जोड़ी अपने जीवन के सबसे खास दिन से जोड़ रही है.

फैंस के नाम खास संदेश

विजय और रश्मिका ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा कि जब उन्होंने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, उससे पहले ही फैंस ने उन्हें “VIROSH” नाम दिया था. इसी प्यार और अपनापन को सम्मान देने के लिए उन्होंने अपनी शादी का नाम भी यही रखने का फैसला किया है. दोनों ने कहा कि फैंस हमेशा उनके दिल के बेहद करीब हैं और इस खास मौके पर वे उन्हें भी अपने साथ महसूस करना चाहते हैं.

प्री-वेडिंग फंक्शंस का शेड्यूल

कुछ दिनों पहले शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके हिसाब से पहले के समारोह 24 फरवरी से शुरू होंगे. 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 25 फरवरी को हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे.

शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद यह कपल दो अलग-अलग शहरों में ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा- एक हैदराबाद में और दूसरा मुंबई में, ताकि इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया जा सके.

फैंस के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है. “वीरोश” की यह वेडिंग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: 40 साल पुरानी परंपरा टूटी, जलसा के बाहर पसरा सन्नाटा, नहीं दिखे अमिताभ बच्चन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >