साउथ के सुपरस्टार विजय और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन एक बार फिर एक साथ नजर आए हैं. दोनों को लेकर लंबे समय से डेटिंग की खबरें आती रही हैं. अब दोनों इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में ले मैंस रेस देखते हुए नजर आए, जहां विजय अपने पुराने को-स्टार अजित कुमार को सपोर्ट करने पहुंचे थे.
रेस के दौरान विजय और त्रिशा को साथ देखकर फैंस की नजरें उन पर टिक गईं. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.
अजित को देखते ही विजय ने लगा लिया गले
रेस से पहले विजय और अजित कुमार की मुलाकात हुई. अजित को देखते ही विजय उनकी तरफ दौड़कर गए और उन्हें गले लगा लिया.
दोनों काफी खुश नजर आए और कुछ देर तक साथ में बातचीत भी की. ये पल वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
त्रिशा के साथ स्टैंड्स में दिखे विजय
रेस शुरू हुई तो स्टैंड्स में साथ बैठे विजय-त्रिशा
रेस शुरू होते ही विजय और त्रिशा स्टैंड्स में साथ बैठकर पूरा मुकाबला देखते नजर आए. कैमरा जब उनकी तरफ गया तो त्रिशा नीचे ट्रैक पर चल रही रेस को बड़े ध्यान से देख रही थीं, वहीं विजय भी अजित की रेस पर नजर बनाए हुए थे.
दोनों को यूं साथ देखकर वहां मौजूद फैंस का ध्यान भी उनकी तरफ चला गया. उनकी ये झलक सोशल मीडिया पर आई तो विजय और त्रिशा की पुरानी डेटिंग की खबरों ने भी फिर जोर पकड़ लिया.
‘TVK’ के नारे लगे तो विजय ने फैंस से कही ये बात
रेस के दौरान स्टैंड्स में कुछ फैंस विजय के लिए ‘TVK’ के नारे लगाने लगे. विजय ने तुरंत इशारा करके उन्हें ऐसा करने से रोका.
उन्होंने फैंस से कहा कि उन्हें चीयर करने के बजाय अजित कुमार को चीयर करें. यानी उस वक्त विजय ने खुद से ज्यादा अपने दोस्त की रेस पर ध्यान देने के लिए फैंस से कहा.
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay-Sangeetha का तलाक टला, तो वायरल हुआ त्रिशा कृष्णन का पुराना पोस्ट, बोलीं- बेफिक्र रहना एक चॉइस है
रेस के बाद दोनों ने साथ में थामा तिरंगा
रेस खत्म होने के बाद विजय अजित के साथ एक और खास पल शेयर करते नजर आए. उन्होंने अपनी पार्टी के पीले और लाल रंग वाला रेसिंग सूट पहना और अजित के साथ मिलकर भारतीय तिरंगा थामा.
दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं. रेस ट्रैक से सामने आए ये वीडियो और तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.
34 साल से एक-दूसरे को जानते हैं विजय और अजित
अजित कुमार ने भी विजय के सिल्वरस्टोन पहुंचने पर उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री में करीब 34 साल से एक-दूसरे को जानते हैं.
अजित ने कहा कि विजय अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उन्हें देखने पहुंचे, इसके लिए वह उनके आभारी हैं. उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री-निर्वाचित होने पर भी खुशी जताई.
यानी सिल्वरस्टोन में अजित की रेस तो खास थी ही, लेकिन वहां विजय और त्रिशा की साथ में मौजूदगी और फिर अजित के साथ विजय की मुलाकात ने इस पूरे इवेंट को फैंस के लिए और खास बना दिया.
