VIDEO: IPL में राष्ट्रगान से पहले शाहरुख खान ने ये क्या कर डाला! अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

VIDEO: शाहरुख खान का आईपीएल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके राष्ट्रगान से पहले के जेस्चर को देख फैंस का दिल भर आया है और वे जमकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.

VIDEO: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज शनिवार को हो गया है. इसकी शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई, जहां कई बॉलीवुड सितारें शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां शाहरुख खान ने बटोरी है. सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान से पहले कुछ ऐसा कर रहे हैं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में मैच से पहले जैसे ही राष्ट्रगान बजना शुरू होता है, वैसे ही किंग खान अपना चश्मा उतार देते हैं और पुरे मन से राष्ट्रगान गाते हैं.

अब फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दिल जीत लिया किंग खान.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह! क्या संस्कार हैं,’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सच में बादशाह हैं.’

यह भी पढ़े: VIDEO: ‘ये मर्द भी नहीं है’, गौरव खन्ना संग लड़ाई में फूटा निक्की तंबोली का गुस्सा! भड़के एक्टर बोले- इसने चेक…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >