पंचायत के सचिव जी अब डरावने अवतार में, सामने आया ‘Dalimb’ का First Look

Dalimb First Look: जितेंद्र कुमार की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. पोस्टर में उनका डरावना और रहस्यमयी अवतार दिख रहा है. जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और क्या है खास.

Dalimb First Look: जितेंद्र कुमार को दर्शक वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भैया और ‘पंचायत’ में सचिव जी के किरदार के लिए जानते हैं. इन सीरीज में उन्होंने एक सीधे-साधे और भरोसेमंद इंसान की भूमिका निभाई है. लेकिन अब उनकी नई फिल्म ‘डालिंब’ में उनका अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई देने वाला है. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसे देखकर साफ लगता है कि इस बार वह एक गंभीर और रहस्यमयी किरदार निभा रहे हैं. आइए जानते हैं ‘डालिंब’ के फर्स्ट लुक के बारे में और किरदार को लेकर क्या बोले जीतू भैया.

पहले यहां देखें पोस्टर-

कैसा है फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर?

ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने होली के मौके पर फिल्म ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया. पोस्टर के साथ लिखा गया कि रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य छिपा है जो आसानी से दिखाई नहीं देता. इस फिल्म को लेकर बताया गया है कि यह स्मृति, सच्चाई, प्यार और भ्रम जैसे विषयों के बीच की कहानी दिखाएगी.

पोस्टर में जितेंद्र कुमार का चेहरा अलग तरह के मेकअप और पारंपरिक साज-सज्जा के साथ दिखाया गया है. चेहरे पर लाल, काले और सफेद रंग का पेंट है और सिर पर बड़ा सा सजावटी मुकुट जैसा हेडगियर नजर आता है. उनकी आंखों का गुस्से भरा और तेज भाव पोस्टर को और भी असरदार बनाता है. पूरे पोस्टर का रंग और माहौल थोड़ा डरावना और रहस्यमयी लगता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी भी काफी सस्पेंस और साइकोलॉजिकल पहलुओं से जुड़ी होगी.

फैंस का रिएक्शन

किरदार को लेकर क्या बोले जितेंद्र कुमार?

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए जितेंद्र कुमार ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें इसका किरदार और कहानी काफी अलग और दिलचस्प लगी. उनके अनुसार ‘सूरज’ नाम का किरदार कई इमोशनल और मानसिक पहलुओं से गुजरता है, जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे.

फिल्म की स्टार कास्ट

प्रिया अवेन की निर्देशित फिल्म में जितेंद्र कुमार के साथ प्रिया बापट, कविन दवे, साई प्रसाद, हरीश कुलकर्णी और सागर यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म Ellipsis Entertainment और ZEE5 के सहयोग से बनाई जा रही है और इसे 2026 के अंत तक रिलीज करने की योजना है.

यह भी पढ़ें: Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >