अनुपमा: 3 महीने के लिए लंदन जाएगी अनु, बेटी को लेकर आमने-सामने आए गौतम-अंश

अनुपमा: प्रार्थना और बच्ची के घर आने की तैयारी के बीच परिवार में खुशी और तनाव दोनों नजर आते हैं. गौतम अपनी बेटी को वापस लेने की ठान लेता है. इसी दौरान अनुपमा को लंदन में परफॉर्म करने का निमंत्रण मिलता है.

अनुपमा: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, ख्याति से पूछता है कि वह प्रार्थना और बच्ची को घर कब ले जा सकते हैं. ख्याति कहती है कि अगर ध्यान रखा जाए तो आज ही छुट्टी मिल सकती है. प्रेम बेबी के स्वागत और अनुपमा के जन्मदिन को साथ में मनाने की बात करता है. राही सुझाव देती है कि जब बच्ची घर आएगी, तब डबल सेलिब्रेशन होगा. दूसरी तरफ गौतम अपनी बेटी को वापस लाने की ठान लेता है. वह कहता है कि जब तक वह जिंदा है, अंश उसकी बेटी को अपना नाम नहीं दे सकता. उधर अनुपमा, प्रार्थना को भरोसा दिलाती है कि वह उसकी और बच्ची की रक्षा करेगी. अनुपमा को अनुज, समर और डिंपल की याद आ जाती है और वह भावुक हो उठती है. हसमुख उसे समझाते हैं कि जो किस्मत में लिखा है, उसे बदला नहीं जा सकता.

अनुज का सपना पूरा करेगी अनुपमा

जन्मदिन के मौके पर अनुपमा बच्चों में मिठाई बांटती है. उसे याद आता है कि अनुज का सपना था एक वृद्धाश्रम खोलने का. वह तय करती है कि एक दिन वह यह सपना जरूर पूरा करेगी. जब प्रार्थना और बच्ची घर पहुंचते हैं तो पूरा घर सजा होता है. वसुंधरा बच्ची को मंदिर ले जाने की बात करती है और पिता को साथ चलने के लिए कहती है. गौतम और अंश दोनों आगे बढ़ते हैं. वसुंधरा भगवान का शुक्रिया अदा करती है और अनुपमा का सम्मान भी करती है.

लंदन का निमंत्रण

इम सबके बीच अनुपमा को एक फोन आता है. उसे पता चलता है कि होली के बाद डांस रानीज को लंदन में परफॉर्म करने का न्योता मिला है. तीन महीने के लिए जाना होगा. वहीं गौतम मन ही मन सोचता है कि अनुपमा का दूर जाना उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आने वाल एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु देखती है कि प्रार्थना छत से गिर गई है. वसुंधरा पंडितजी से बच्चे की कुंडली देखने के लिए कहती है. पंडितजी कहते हैं कि बच्चे के आस-पास कुछ परेशानी है और किसी की परछाई बच्चे के लिए अच्छी नहीं होती. मोटी बा अनु को बच्ची से दूर रखने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें- अनुपमा: क्या प्रार्थना उठाएगी खौफनाक कदम? सुसाइड की कोशिश से दहल जाएगा परिवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >