VIDEO: इफ्तार पार्टी में रुपाली गांगुली ने की ऐसी हरकत, अब वायरल हो रहा वीडियो

VIDEO: रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: रमजान चल रहा हो और इफ्तार पार्टी न हो, ऐसा तो ही नहीं सकता है. यह ग्रैंड पार्टी मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही के शो अनुपमा के सेट पर भी देखने को मिली, जिसमें रूपाली गांगुली, रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला समेत कई कलाकारों ने शिरकत की. इस बीच अनुपमा यानी रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर फैंस लगतार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सभी को-स्टार्स और सेलेब्स के साथ मेज पर बैठी नजर आ रही हैं. इसके बाद वीडियो में उन्हें हाथ जोड़े इबादत करते हुए देखा जा रहै है.

अब फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है, यहां कोई बता नहीं सकता कि कौन हिन्दू या कौन मुश्लिम. यही एकता का प्रतीक है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘माशाल्लाह, बहुत खूब.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स भी एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: VIDEO: तलाक होते ही हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र और महवश के रिश्ते पर लगाई मुहर? कहा- महा ने उसके जीवन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >