VIDEO: हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया को मिली VIP ट्रीटमेंट, फैंस बोले- भाभी है…

VIDEO: हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया मुंबई इंडियंस और केकेआर मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह MI के जीतने के बाद टीम मेंबर्स के साथ बस में चढ़ती दिखाई दे रही हैं.

VIDEO: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच बीते दिन तगड़ा मुकाबला हुआ. इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की जीत हुई. इस बीच मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो किसी क्रिकेटर का नहीं, बल्कि हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया का है. वायरल वीडियो में जैस्मिन वालिया विनिंग टीम के साथ बस पर चढ़ते हुए नजर आ रही हैं. उनके आस-पास टीम के अन्य मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं. जाहिर है कि यह बस सिर्फ टीम के करीबी लोगों के लिए अलाउ होता है. इससे पहले जैस्मिन का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें जैस्मिन वालिया मुंबई इंडियंस को चीयर करते नजर आई हैं.

अब इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के प्रतिक्रिया की बौछार हो रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘भाभी है हमारी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक पंड्या को प्यार मिलना चाहिए, वो डिजर्व करता है.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Girl Monalisa की बॉलीवुड एंट्री पर लगा ग्रहण, सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोई, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >