VIDEO: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का वीडियो वायरल, रश्मि देसाई संग हुई मजेदार नोंकझोंक

VIDEO: गणेश चतुर्थी पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, रश्मि देसाई के घर पहुंचे. अब यहीं से तीनों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं.

VIDEO: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की फन केमिस्ट्री फैन्स को हमेशा पसंद आती है. टीवी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में भी दोनों की खट्टी-मीठी नोकझोंक खूब सुर्खियों में रही थी. लेकिन हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर रश्मि देसाई के घर से निकला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता, विक्की और रश्मि के बीच का मजेदार पल कैद हो गया.

दरअसल, गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के दौरान रश्मि देसाई के बाल विक्की जैन की बाजू में उलझ गए. विक्की जब उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे दोनों गले मिल रहे हों. यह देखकर अंकिता लोखंडे थोड़ी असहज हो गईं और तुरंत ही उन्होंने खुद विक्की की बाजू से रश्मि के बाल निकाल दिए. इसके बाद रश्मि साइड हो गईं.

वीडियो में साफ नजर आता है कि अंकिता इस घटना पर विक्की और रश्मि से कुछ कहती हैं. इस पर रश्मि हंसते हुए जवाब देती हैं, “सॉरी यार, मेरी गलती नहीं थी, नैचुरली हुआ है.” इतना ही नहीं, रश्मि मजाकिया अंदाज में विक्की जैन की ओर आंख मारती हैं और जोर से हंसने लगती हैं.

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैन्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे हैं तो कुछ अंकिता की पॉजेसिवनेस की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: War 2 Worldwide Collection: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने दुनियाभर में छापे करोड़ों, कमाई चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >