VIDEO: 'जिसकी बीवी छोटी' गाने पर अमिताभ ने लगाए जोरदार ठुमके, जया बच्चन को गोद में लिए वीडियो वायरल

VIDEO: अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ 'जिसकी बीवी छोटी' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. अब यह दिल छू लेने वाला वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

VIDEO: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का एक खूबसूरत थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जायेंगे. यह वीडियो 1983 में अमेरिका में हुए एक संगीत कार्यक्रम का है, जिसमें अमिताभ बच्चन स्टेज अपनी बीवी जया बच्चन के लिए ‘जिसकी बीबी छोटी’ गाना गा रहे हैं. सिर्फ यही नहीं, एक्टर जया बच्चन को स्टेज पर ही गोद में उठाकर खूब ठुमके भी लगते दिख रहे हैं. अब इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

वीडियो के निचे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अमिताभ बच्चन भी कभी रणवीर सिंह हुआ करते थे.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह तब की वीडियो है, जब जया बच्चन घमंडी नहीं थीं.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं.

यह भी पढ़े: VIDEO: हाय रे! सुष्मिता सेन की Ex-भाभी का क्या हुआ हाल? सूट बेचकर चला रहीं घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >