Vettaiyan OTT Release Date: रजनीकांत की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Vettaiyan OTT Release Date: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म वेट्टैयन की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. फिल्म प्राइम वीडियो पर 8 नवंबर से स्ट्रीम होगी. मूवी में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, दशहरा विजयन, मंजू वारियर, रितिका सिंह जैसे शानदार कलाकारों की टोली है.

Vettaiyan OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर तमिल फिल्म वेट्टैयन ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. एक्शन ड्रामा का भारतीय नेट कलेक्शन 145.75 करोड़ रुपये है, जबकि दुनिया भर में इसने 251.1 करोड़ रुपये कमाए. अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा तो अब ओटीटी पर मूवी को एंजॉय कर सकते हैं. जी हां आपने सही पढ़ा. सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह फिल्म डिजिटल स्पेस में भी धूम मचाने के लिए तैयार है.

वेट्टैयन कौन से ओटीटी पर होगी रिलीज

वेट्टैयन 8 नवंबर से भारत और दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा. इसे तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब रिलीज किया जाएगा. ओटीटी दिग्गज ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”वेट्टैयन के आने के लिए तारीख को लॉक और लोड कर दिया गया है, #वेट्टाइयांऑनप्राइम, 8 नवंबर.”

वेट्टैयन की क्या है कहानी

वेट्टैयन एसपी अथियान (रजनीकांत) की जर्नी को दिखाती है, जो एक मनमौजी पुलिस अधिकारी है. वह न्याय देने के लिए दुश्मनों से लड़ता है और लोगों की भलाई करता है. हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक असफल ऑपरेशन के बाद, अथियान को आपराधिक गतिविधियों और आंतरिक संघर्षों के एक पेचीदा जाल से गुजरता है. फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, फहद फासिल, अनिरुद्ध रविचंदर, राणा दग्गुबाती, अभिरामि, शारवानंद और रक्षण जैसे कलाकार हैं. फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया था. इसे 160 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया ���ा.

Also Read:Vettaiyan Movie Review: सिंघम से 4 लेवल उपर, साइको किलर की कहानी जो कर देगी आपको सरप्राइज 

Also Read:Vettaiyan Box Office: दर्शकों को तरस रही है रजनीकांत और अमिताभ की जोड़ी, हिंदी बेल्ट में बुरी तरह पिटी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >