Vettaiyan Movie Review: रजनीकांत की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है फिल्म

Vettaiyan Movie Review: सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर’ के बाद एक धमाकेदार नए एक्शन ड्रामा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ गए हैं. वेट्टैयान 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की टिकट बुक करने से पहले इसका रिव्यू पढ़ लें.

Vettaiyan Movie Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेट्टैयान’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. टीजे ज्ञानवेल की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है और इसमें रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह मुख्य भूमिका में है. मूवी का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग में 7 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर ली है और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.

वेट्टैयान का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कैसा मिला रिव्यू

रजनीकांत की वेट्टैयान बॉक्स ऑफिस पर हिट होगा या फिर फ्लॉप ये आने वाले दिनों में पता चलेगा, हालांकि फिल्म कैसी है, इसको लेकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “#वेट्टैयान रिव्यू: पहली रिपोर्ट में ये कह सकते हैं कि फिल्म जबरदस्त है. एक्शन सीन्स कमाल के हैं. #रजनीकांत #अमिताभबच्चन फिल्म में हावी रहे #फहदफासिल और #राणा अच्छे हैं. टॉक इंटरवल है, फिल्म का दूसरा भाग मुख्य आकर्षण है. एक संदेश के साथ अच्छा मोड़ आया”

दर्शकों को कैसी लगी रजनीकांत की फिल्म

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दोस्तों, मैंने सुना है कि #वेट्टैयान फिल्म में एक चेयर सीन है… जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. सुपर थीम, अभिनय आधारित फिल्म में रजनीकांत छा गए. मस्ट वॉच मूवी है जरूर देखनी चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्लाइमेक्स के बारे में काफी चर्चा होगी और यह हाल की थलाइवर फिल्मों से बहुत अलग है…#वेट्टैयान न केवल थलाइवर फैंस को बल्कि पारिवारिक दर्शकों को भी संतुष्ट करेगा, जो निश्चित रूप से बड़ी संख्या में थिएटर में आएंगे. एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए.”

कितने करोड़ की बजट में बनी है वेट्टैयान

इस एक्शन ड्रामा में रजनीकांत एक सेवानिवृत्त आईपीएस की भूमिका निभाएंगे, जो न्याय के लिए सिस्टम के खिलाफ लड़ता है. फिल्म का रनटाइम 163 मिनट यानी 2 घंटे 43 मिनट पर लॉक किया गया था और इसे स्वच्छ यू/ए प्रमाणित किया गया था. यह फिल्म 160 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत सुबास्करन अल्लिराजाह की ओर से किया जा रहा है.

Also Read: रजनीकांत की नई फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 24 घंटों में बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट

Also Read: रजनीकांत के अस्पताल से डीचार्ज होने के बीच, अमिताभ बच्चन ने किया ‘वैट्टेय्यन’ का हिंदी ट्रेलर शेयर, लिखा ‘द हंटर आ गया…’

Also Read: Vettaiyan Trailer Breakdown: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ले के आ रही है एक्शन और इमोशन्स से भरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >