Vaishali Thakkar केस में चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा पड़ोसी करता था परेशान, तंग आकर उठाया इतना बड़ा कदम

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है. बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते दिन अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी.

Vaishali Takkar Suicide: टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर वाले घर में आत्महत्या कर ली. वैशाली के इस कठोर कदम के पीछे पुलिस छानबीन कर रही है. उनकी मौत से हर कोई शॉक्ड है और जानना चाहता है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया. वैशाली के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे कई बातें सामने आ रही है. इस नोट के मुताबिक, वैशाली को उनका पड़ोसी हैरेस कर रहा था.

सुसाइड नोट से खुला ये राज

वैशाली ठक्कर के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इससे पता चला है कि वो डिप्रेशन में थी और उनका पड़ोसी राहुल नवलानी उसे परेशान कर रहा था. राहुल एक बिजनेसमैन है. सहायक पुलिस आयुक्त एम रहमान ने एएनआई को बताया, राहुल, वैशाली का पड़ोसी था और सुसाइड नोट बताता है कि वह वैशाली को परेशान करता था. इस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया. उसकी शादी किसी दूसरे आदमी से होने वाली थी और इसके लिए राहुल उसे परेशान करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने कही ये बात

एसीपी एम रहमान ने ये भी बताया कि, राहुल इस समय अपना घर बन्द कर भाग गया है. पुलिस फिलहाल उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है, उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी. बता दें कि राहुल नवलानी पहले से ही शादीशुदा था. वहीं, वैशाली ठक्कर के ई-गैजेट्स और डायरी की जांच की जाएगी.

Also Read: Vaishali Thakkar: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी, आखिरी पोस्ट में किया था जान देने का जिक्र!

वैशाली ठक्कर को इस सीरियल से मिली थी पहचान

वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में अभिनय करते हुए स्टार बनीं. एक्ट्रेस ने एक दर्जन से अधिक धारावाहिकों में काम किया. वो मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे की रहने वाली थी. वह पिछले तीन साल से इंदौर में रह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >