Uunchai: हिमालय की चट्टानों सी मजबूत दिखी अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर- बोमन ईरानी की दोस्ती, नया पोस्टर

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' का दूसरा पोस्टर आज रिलीज हो गया है. पोस्टर में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है.

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ का दूसरा पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में पहली बार भारतीय सिनेमा के आठ दिग्गज कलाकार एक साथ काम करते नजर आएंगे. इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी नजर आ रहे है.

राजश्री प्रोडक्शन ने फ्रेंडशिप डे पर फिल्म ऊंचाई का पहला पोस्टर रिलीज किया था. बिग बी ने इसे शेयर कर लिखा था, हमारी आने वाली राजश्री फिल्म ऊंचाई के पहले दृश्य के साथ #FriendshipDay मनाएं. मेरे साथ अनुपम खेर और बोमन ईरानी दोस्ती का जश्न मनाने वाली यात्रा पर. यह फिल्म 11.11.22 को आपके नजदीकी थिएटर में होगी.

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म में डैनी डेंगज़ोम्पा और नफ़ीसा अली सोढ़ी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 11.11.22 को देशभर में रिलीज होने वाली है.

अमिताभ बच्चन का क्विज शो कैन बनेगा करोड़पति 14 शुरू हो चुका है. शो में हर दिन नये- नये कंटस्टेंट आते है, जिनसे बिग बी काफी मजेदार बातें करती है.

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें नीना गुप्ता, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता भी नजर आएंगे. फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >